नस्लीय टिप्पणी से बवाल के बाद BBC और BAFTA ने मांगी माफी, जॉन डेविडसन बोले-बेहद शर्मिंदा हूं!

Must Read

London: जॉन डेविडसन के नस्लीय टिप्पणी के बाद विश्व भर में बवाल मच गया था. हालांकि ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) और BBC ने इसके लिए माफी मांगी है. रविवार के शो के दौरान नस्लीय टिप्पणी प्रसारित हो गया था. डेविडसन ने कहा है कि इसके लिए वह बेहद शर्मिंदा हैं.

बिना किसी बदलाव के छोड़ दिया कुछ अंश

BBC आमतौर पर समारोह को कुछ बदलावों के साथ प्रसारित करता है और वास्तव में उसने कुछ अंश संपादित भी किए, लेकिन इस पल को बिना किसी बदलाव के छोड़ दिया गया. इस फैसले का कड़ा विरोध हुआ और सोमवार सुबह BBC ने शो को अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म आईप्लेयर से हटा दिया और इस पल को दोबारा संपादित करने और उसमें से कुछ अंश हटाने की योजना की घोषणा की.

व्यक्तिगत विश्वास का प्रतिबिंब नहीं

शो के दौरान फिल्म सिनर्स के दो सितारे मंच पर मौजूद थे. टॉरेट सिंड्रोम के लिए अभियान चलाने वाले जॉन डेविडसन ने कुछ आपत्तिजनक शब्द कहे थे. अब उन्होंने कहा है कि वह बेहद शर्मिंदा हैं. उन्होंने जो कहा वह उनके व्यक्तिगत विश्वास का प्रतिबिंब नहीं है. रविवार को आयोजित समारोह के दौरान बेहद आपत्तिजनक शब्द तब सुना गया, जब फिल्म सिनर्स के कलाकार माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स का पुरस्कार प्रदान कर रहे थे. ये दोनों कलाकार अश्वेत हैं.

अपमानजनक भाषा के लिए माफी मांगी

समारोह के मेजबान एलन कमिंग ने इससे पहले दर्शकों को सूचित किया था कि टॉरेट सिंड्रोम के पैरोकार जॉन डेविडसन भी वहां मौजूद हैं. इस घटना के बाद बाफ्टा ने कई लोगों को गहरा सदमा और पीड़ा पहुंचाने वाली ऐसी अपमानजनक भाषा के लिए माफी मांगी. साथ ही बाफ्टा ने माइकल और डेलरॉय का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने इस स्थिति को बहुत ही गरिमा और समझदारी के साथ संभाला.

बेहद शर्मिंदा हैं डेविडसन

टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए अभियान चलाने वाले स्कॉटलैंड के जॉन डेविडसन ने सोमवार को एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी ऐसा लगता है कि उनके अनजाने वाले टिक्स (अचानक होने वाली हरकतें या शब्द) जानबूझकर किए गए थे या उनका कोई निहितार्थ था तो वह बेहद शर्मिंदा हैं.

टॉरेट सिंड्रोम एक तंत्रिका संबंधी विकार

डेविडसन की जिंदगी पर बाफ्टा के लिए नामांकित फिल्म आई स्वियर बनी है. टॉरेट सिंड्रोम एक तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) विकार है जो मस्तिष्क और नसों को प्रभावित करता है. इसमें व्यक्ति अचानक, अनियंत्रित और बार-बार होने वाली शारीरिक हरकतें या आवाजें करता है, जिन्हें टिक्स कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें. Bhopal Conversion Case: नशीली चाय, ब्लैकमेल और धर्मांतरण… ‘अमरीन’ के जाल में फंसी ब्यूटीशियन, भोपाल से अहमदाबाद तक दरिंदगी

Latest News

‘यूक्रेनवासियों को नहीं तोड़ पाये पुतिन!’ रूस से युद्ध के चार वर्ष पूरे होने के बीच ज़ेलेंस्की ने कसा तंज

Kyiv: रूस के पूर्ण आक्रमण के चार साल होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि...

More Articles Like This