पाकिस्तान में सेना के कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 15 सैनिकों की मौत, 30 घायल, TTP ने ली ज़िम्मेदारी

Must Read

Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में हथियारों से लैस आतंकियों ने गुरुवार रात को सेना के ठिकाने पर हमला कर दिया. इस हमले में 15 सैनिकों की मौत हो गई है. जबकि करीब 30 सैनिक घायल हो गए. जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है.

पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू

स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि हमले की योजना पहले से तैयार थी और इसमें भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया. जानकारी के अनुसार बाजौर में सेना के ठिकाने पर पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे हाहाकार मच गया. इसके बाद भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर हमला बोल दिया.

सेना पर ताबड़तोड़ गोलीबारी

अचानक हुए इस हमले के लिए सैनिक तैयार नहीं थे. आतंकियों ने सेना पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. जवाब में पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गोलीबारी की. इस हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. TTP ने बताया कि इस हमले को संगठन की स्पेशल इस्तिशादी फोर्सेज़- एसआईएफ (Special Istishhadi Forces- SIF) ने अंजाम दिया. टीटीपी आतंकी अक्सर ही पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर हमले करते हैं.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की स्पेशल यूनिट

खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांत है. स्पेशल इस्तिशादी फोर्सेज़ आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की स्पेशल यूनिट है. यह यूनिट खास तौर पर पाकिस्तान में सेना के खिलाफ आत्मघाती हमलों और हाई रिस्क वाले ऑपरेशन्स को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित है. एसआईएफ को टीटीपी की सबसे खतरनाक यूनिट माना जाता है, जो जिहादी विचारधारा के तहत ‘शहादत’ को सबसे बड़ा और पवित्र बलिदान मानती है.

आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी

खैबर पख्तूनख्वा और आस-पास के इलाकों में हाल के दिनों में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इससे पहले भी इसी हफ्ते लक्की मरवत जिले के नौरंग बाजार में एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों की जान गई थी.

इसे भी पढ़ें. NEET परीक्षा को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का सबसे बड़ा ऐलान, अगले साल से ऑनलाइ मोड में होगा एग्जाम

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This