महंगाई का चौतरफा अटैक: पिछले 48 घंटे में सोने से CNG तक, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Inflation Attack: देश में पिछले 48 घंटे के भीतर आम लोगों को महंगाई के लगातार चार बड़े झटके लगे हैं. पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया, फिर दूध महंगा हुआ, इसके बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है और घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ना शुरू हो गया है. महंगाई का असर अब सिर्फ एक-दो चीजों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन और निवेश तक हर सेक्टर प्रभावित होता दिखाई दे रहा है. बीते दो दिनों में लिए गए फैसलों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है और लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है.

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल

महंगाई का पहला बड़ा झटका सोना और चांदी खरीदने वालों को लगा. पिछले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. इसके तुरंत बाद सरकार ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद घरेलू बाजार से लेकर MCX तक सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. सोना करीब 11 हजार रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में लगभग 22 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे ज्वेलरी बाजार और निवेशकों दोनों पर असर पड़ा है.

दूध की कीमतों ने बढ़ाई रसोई की चिंता

सोना-चांदी के बाद महंगाई का दूसरा वार दूध पर हुआ. देश की बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने पैकेज्ड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी. अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, जिसके तुरंत बाद मदर डेयरी ने भी कीमतों में इजाफा कर दिया. नई दरें 14 मई से लागू हो चुकी हैं. दूध महंगा होने से अब चाय, कॉफी और दूसरी डेयरी प्रोडक्ट्स पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाया ट्रांसपोर्ट खर्च

दूध के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को तीसरा बड़ा झटका दिया. 15 मई से पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये, कोलकाता में 108.74 रुपये और चेन्नई में 103.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.

ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा होने की आशंका है, जिसका असर सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की दूसरी चीजों पर भी दिखाई दे सकता है.

सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा

महंगाई का चौथा झटका सीएनजी इस्तेमाल करने वालों को लगा है. मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. 15 मई से दिल्ली में CNG 2 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है.  इससे पहले मुंबई में भी CNG की कीमत 82 रुपये से बढ़ाकर 84 रुपये प्रति किलो कर दी गई थी. CNG महंगी होने का असर ऑटो, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में किराए बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है.

आम लोगों की बढ़ी चिंता

बीते 48 घंटे में लगातार चार बड़े फैसलों ने आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. सोना-चांदी, दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों ने महंगाई का दबाव हर सेक्टर में बढ़ा दिया है. लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब लोगों को अपने घरेलू बजट में बदलाव करना पड़ सकता है. खासकर मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बढ़ती महंगाई बड़ी चिंता बनती जा रही है.

यह भी पढ़े: Stock Market Opening: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, आईटी और ऑटो शेयरों में शानदार तेजी

Latest News

16 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 May 2026 Ka Panchang: 16 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का...

More Articles Like This