ली जे म्युंग के चीन दौरे से पहले उत्तर कोरिया ने दिखाए तेवर, समुद्र में दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइल

Ballistic Missile : एक बार फिर उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय दबाव को दरकिनार करते हुए रविवार सुबह अपने पूर्वी तट से समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता के लिए चीन रवाना होने से कुछ घंटे पहले हुआ. ऐसे में इसे लेकर उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने समुद्र में लंबी दूरी की रणनीतिक क्रूज मिसाइल दागी हैं.

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल प्रक्षेपण किया. फिलहाल अभी तक मिसाइल की रेंज और उसकी सटीक क्षमता के बारे में विस्तृत विश्लेषण अभी जारी है. इसके साथ ही जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी इस संदिग्ध मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की है.

चीन को कड़ा संदेश देने की कोशिश

इस मामले को लेकर दक्षिण कोरियाई सेना का कहना है कि वे किसी भी अन्य संभावित प्रक्षेपण के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट पर हैं. इसके साथ ही अमेरिकी सेना के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. बता दें कि यह प्रक्षेपण कूटनीतिक रूप से काफी संवेदनशील समय पर हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग कुछ ही घंटों में बीजिंग के लिए उड़ान भरने वाले थे.

उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक

बता दें कि इस समय परीक्षण कर उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और चीन, दोनों को अपनी सैन्य उपस्थिति का कड़ा संदेश देने की कोशिश की है. जानकारी के अनुसार कुछ ही समय में उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बड़ी कांग्रेस यानी सर्वोच्च बैठक होने वाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक से पहले किम जोंग उन अपनी रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों को जनता और पार्टी के सामने पेश करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें :- वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनीं डेल्सी रोड्रिग्ज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई नियुक्ति

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version