बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सेना का सफाया, मंगोचर शहर पर बाओच विद्रोहियों ने किया कब्जा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balochistan conflict: जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर पर बाओच विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है. जिसका एक वीडियों भी सामने आया है.

वायरल वीडियों में मंगोचर के सरकारी दफ्तरों और इमारतों पर बलूच विद्रोहियों साफ तौर पर देखा जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, शहर में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़पें हुईं हैं. इस दौरान बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के कैंप पर हमला करके कथित तौर पर उनके कुछ हथियार भी जब्त कर लिए है.

पश्चिमी सीमा पर की गई सेना की तैनाती  

मंगोचर शहर में पाकिस्तान की सेना के शिविर पर बलूच विद्रोहियों ने यह हमला ऐसे समय में किया है, जब भारत और पाकिस्‍तान के तनाव का माहौल बना हुआ है. ऐसे में पाकिस्‍तानी सेना ने कथित तौर पर भारत द्वारा हमले की आशंका के चलते पश्चिमी सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात कर दिया था.

मारे गए 10 अर्धसैनिक बल के जवान

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों पर हमले तेज़ कर दिए हैं. इससे पहले हाल ही में पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आईडी ब्लास्ट में दस अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए, जिसकी जिम्‍मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी.

इसे भी पढें:-ट्रंप बने पोप फ्रांसिस के उतराधिकारी! व्हाइट हाउस ने शेयर की अमेरिकी राष्ट्रपति की हैरतअंगेज तस्वीर

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version