Bangladesh News: ‘बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है अमेरिका’, बोले मैथ्यू मिलर- ‘हिंसा की हो पारदर्शी जांच’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम बांग्लादेश के हालात पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि हमने शेख हसीना के इस्तीफे की घोषणा और देश छोड़कर जाने की खबर देखी है.

बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है अमेरिका- मैथ्यू मिलर

मिलर ने कहा, अमेरिका बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है. उन्‍होंने कहा, हम सभी पक्षों से हिंसा से दूरी बनाने की अपील करते हैं. पिछले सप्ताहों में कई जानें गई हैं और हम आने वाले समय में शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं. मैथ्‍यू ने कहा, अमेरिका बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा का स्वागत करता है और हम चाहते हैं सत्ता का हस्तांतरण वहां के कानून के अनुसार हो.

हमारी संवेदनाएं लोगों के साथ हैं- मैथ्यू मिलर

मैथ्यू मिलर ने आगे कहा, ‘हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो पिछले कुछ हफ़्तों में हुई हिंसा में घायल हुए हैं. अब अमेरिका हिंसा को समाप्त करने और जवाबदेही तय करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. अंतरिम सरकार के बारे में सभी निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के सम्मान में किए जाने चाहिए.

अमेरिका आर्थिक सहयोग जारी रखेगा

विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने बांग्लादेश को अमेरिकी वित्तीय सहायता के संबंध में कहा कि वित्त वर्ष 2023 में अमेरिका ने बांग्लादेश को द्विपक्षीय आर्थिक विकास और स्वास्थ्य सहायता के लिए 212 मिलियन डॉलर से अधिक प्रदान किए. उन्‍होंने कहा, हम सहयोग जारी रखना चाहेंगे, क्योंकि ये अमेरिका-बांग्लादेश संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है.

हिंसा की पारदर्शी जांच चाहता है अमेरिका

मिलर ने कहा कि पिछले कुछ हफ़्तों में बांग्लादेश में हुई हिंसा के संबंध में अमेरिका पूरी और पारदर्शी जांच चाहता है. मिलर ने आगे कहा, बांग्लादेशी लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाना महत्वपूर्ण है. यह देश की जनता ही तय करेगी कि उन्हें किस तरह की लोकतांत्रिक सरकार चाहिए.

यह भी पढ़े: Sheikh Hasina को लेकर बेटे साजिब वाजेद जॉय ने किया बड़ा दावा, जानिए क्या कहा…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This