ISKCON मंदिर को फूंका, दुकानों में लूट; बांग्लादेश में हिंदुओं को घर से निकालर पीट रहे उपद्रवी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सोमवार को शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राजधानी ढाका छोड़कर भारत आ गईं. पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी के बीच उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. भीड़ हिंदुओं को चुन-चुनकर अपना निशाना बना रही है. हिंदुओं के घरों में आग लगाई जा रही है. वहीं, इनकी दुकानों को भी लूटा जा रहा है. हिंदुओं के घरों के साथ कई मंदिरों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया है, इस बीच वहां के इस्कॉन मंदिर से एक तस्वीर सामने आई है, जो वहां की स्थिति को बयां कर रही है.

इस्कॉन मंदिर को किया आग के हवाले

बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है. इसी के साथ इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया है. इस मंदिर के साथ देश के विभिन्न मंदिरों पर भी हमला किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लालमोनिरहाट सदर उपजिले में धार्मिक हिंदू कार्यों से जुड़े पूजा समिति के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है. कंप्यूटर की दुकानों पर भी लूटपाट की गई है. कालीगंज उपजिला के चंद्रपुर गांव में पहुंचकर उपद्रवियों ने 4 हिंदू परिवारों के साथ लूटपाट की है. वहीं, हातिबंधा उपजिला के पुरबो सरदुबी गांव में एक दर्जन घरों को उपद्रवियों ने निशाना बनाया है और आग के हवाले कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Bangladesh Crisis: गाजियाबाद से शेख हसीना के विमान ने भरी उड़ान, जानिए कहां के लिए रवाना!

हिंदुओं के घरों और दुकानों में तोड़फोड़

रिपोर्ट्स की मानें तो पंचगढ़ में भी कई हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है. बताया जा रहा है कि पूरे देश में कोई ऐसा जिला नहीं बचा है, जहां पर हिंदुओं पर हमला ना किया जा रहा हो. अल्पसंख्यक हिंदुओं को घर से निकालर पीटा जा रहा है. दुकानों और घरों को निशाना बनाया जा रहा है और लूटा जा रहा है. लगातार हो रहे हमलों के कारण हिंदू डर के साए में जी रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शेख हसीना के सुरक्षा की गारंटी, भारत के लिए खतरे की घंटी; जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This