बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, अब तक छह हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल, मानवाधिकार संगठनों ने दी चेतावनी

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश में सोमवार रात एक और हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जो नरसिंदी जिले के पोलाश उपजिला इलाके में प्रतिष्ठित हिंदू किराना व्यापारी था. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. इस ताजा घटना के साथ ही बीते कुछ दिनों में मारे गए हिंदुओं की संख्या छह हो गई है, जिससे देश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है. उधर, मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

सम्मानित व्यापारी के तौर पर जाने जाते थे मोनी चक्रवर्ती

5 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे चोरसिंदूर बाजार में किराने की दुकान चलाने वाले मोनी चक्रवर्ती पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए. आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मोनी चक्रवर्ती, मदन चक्रवर्ती के सबसे बड़े बेटे थे और इलाके में एक ईमानदार व सम्मानित व्यापारी के तौर पर जाने जाते थे. उनकी हत्या से स्थानीय हिंदू समुदाय में डर और गुस्सा दोनों है.

पहले हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की भी हत्या

मोनी चक्रवर्ती से पहले हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की भी हत्या कर दी गई थी. यह घटना जशोर जिले के मनीरामपुर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बाइक से आए, राणा प्रताप को उनकी बर्फ फैक्ट्री से बाहर बुलाया और पास की एक गली में ले जाकर बहस के बाद सिर में कई गोलियां मार दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बांग्लादेश में 6 हिंदुओं की हत्या

हाल के दिनों में बांग्लादेश में जिन 6 हिंदुओं की हत्या हुई है, उनमें मोनी चक्रवर्ती, राणा प्रताप बैरागी, दीपू दास, अमृत मंडल, बजेंद्र विश्वास और खोकोन दास शामिल हैं. दीपू दास की हत्या कथित ईशनिंदा के आरोप में की गई थी जबकि व्यापारी खोकोन दास पर भीड़ ने हमला कर उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था. कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी भी मौत हो गई.

बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव

लगातार हो रही इन घटनाओं से बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव और बढ़ गया है. हिंदू समुदाय में भय का माहौल है और लोग सरकार से ठोस सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. फिलहाल सभी मामलों में पुलिस जांच जारी है लेकिन अब तक किसी बड़ी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें. UP School Closed News: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, जानें नई तारीख

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This