Delhi Fire: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जिंदा जले एक ही परिवार के तीन लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है. सोमवार की आधी रात के बाद आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) क्वार्टर में आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

दमकल कर्मियों के अनुसार

दमकल कर्मियों के अनुसार, सोमवार की मंगलवार देर रात 2.39 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया. आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान कमरे से तीन जले हुए शव मिले.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अजय विमल (42 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम और 10 वर्षीय की बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है. आग घरेलू सामान में लगी थी. आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी राकेश भी घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच में जुटी हैं.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This