Bangladesh: एक और संकट से घिरा ढाका, अराकान आर्मी ने बांग्लादेशी क्षेत्र पर किया कब्जा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Crisis: राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा बांग्‍लादेश एक और संकट से घिरता जा रहा है. अब बांग्‍लादेश की सीमाएं भी खतरे में आ गई है. शेख हसीना के पतन के बाद बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार सें संबंध रखने वाले उग्रवादी अराकान आर्मी (AA) ने बांग्लादेश के टेकनाफ क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है.

यह इलाका न केवल सामरिक दृष्टि से अहम है, बल्कि रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों और बांग्लादेश के प्रसिद्ध सेंट मार्टिन आइलैंड के करीब होने के वजह से भी संवेदनशील है.

म्यांमार की अराकान आर्मी का बांग्लादेश पर हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर पर अराकान आर्मी (AA) और बांग्लादेशी सुरक्षा बलों के बीच कई बार गोलीबारी हुई है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अराकान आर्मी ने बांग्लादेशी इलाके के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है. हालांकि, इस पर अभी तक बांग्लादेश सरकार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

एए की बढ़ती ताकत और बांग्लादेश की कमजोरी

बता दें कि उग्रवादी अराकान आर्मी ने म्यांमार के रखाइन प्रांत के बड़े हिस्सों पर अपना नियं‍त्रण स्‍थापित कर लिया है. अब अराकान आर्मी की नजरें बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों पर हैं.

मोंगडाव जैसे क्षेत्रों में सफलता के बाद, उनकी रणनीति काफी आक्रामक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अराकान आर्मी बांग्लादेश की कमजोर सीमाओं का फायदा उठाकर सैंट मार्टिन आइलैंड जैसे रणनीतिक इलाकों पर अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- 12 साल बाद सीरिया पर सबसे बड़ा हवाई हमला, इजरायल के एयर स्ट्राइक से आया भूकंप; 3 मापी गई तीव्रता

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version