Bangladesh: BNP के समर्थकों में भिड़ंत, 10 घायल, पार्टी कार्यालयों और वाहनों में भी तोड़फोड़, आगजनी

Dhaka: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के दो गुटों के बीच झडप हो गई. इसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए. झड़प के दौरान कई BNP कार्यालयों और वाहनों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई. जानकारी के मुताबिक, गाज़ीपुर एक सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार चयन को लेकर यह विवाद भड़का और हिंसा में बदल गया. हिंसा रविवार शाम कालीआकैर उपज़िला में तब शुरू हुई, जब पार्टी उम्मीदवार मुजीबुर रहमान के समर्थकों और नामांकन से वंचित किए गए.

पूर्व BNP स्थायी समिति सदस्य के बेटे के समर्थकों में टकराव

इशराक सिद्दीक़ी पूर्व BNP स्थायी समिति सदस्य चौधरी तनवीर अहमद सिद्दीक़ी के बेटे के समर्थकों में टकराव हो गया. दोनों पक्षों की झड़प के दौरान कई BNP कार्यालयों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई. पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों गुटों के बीच हमले और आगजनी की घटनाएँ हुईं और क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित करने की कोशिशें चल रही हैं. इशराक सिद्दीक़ी के समर्थक रविवार दोपहर नामांकन प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तभी मुजीबुर  रहमान के समर्थकों का एक समूह बाइकों पर पहुँचा और हमला कर दिया.

यह हमला जमीनी स्तर पर असंतोष दबाने की साज़िश

घायल लोगों को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इशराक सिद्दीक़ी ने आरोप लगाया कि यह हमला जमीनी स्तर पर असंतोष दबाने की साज़िश था. उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे फिर भी हमला किया गया. कई लोगों को बिना वजह हिरासत में भी लिया गया. विश्लेषकों का मानना है कि पिछले वर्ष शेख हसीना की चुनी हुई सरकार को हटाने में BNP और अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस की आपसी समझ ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है.

बढ़ता जा रहा है BNP में आंतरिक संघर्ष

इसके पहले भी BNP में आंतरिक संघर्ष बढ़ता जा रहा है. पिछले महीने फ़रीदपुर के साल्था उपज़िला में दो गुटों की भिड़ंत में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें. 1 करोड़ के इनामी मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हिड़मा के मारे जाने के बाद बढ़ा दबाव

Latest News

West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी का दावा, 30 हजार वोटों से हारेंगी ममता बनर्जी, डरी हुई हैं सीएम

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 11 बजे...

More Articles Like This

Exit mobile version