बांग्लादेश की दो खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना, जानिए ICC ने क्यों लिया यह सख्त फैसला!

Bangladesh: ICC ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है. स्पिनर नाहिदा अख्तर और बल्लेबाज शर्मिन सुल्ताना पर दूसरे ODI मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए ICC वूमेन्स चैंपियनशिप सीरीज के दूसरे ODI में दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग लेवल-1 के नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत काट लिया गया.

एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा

मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को दोनों खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. जुर्माने के अलावा नाहिदा और शारमिन के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीनों में यह दोनों का पहला अपराध है. राजशाही में खेले गए इस मुकाबले के दौरान नाहिदा अख्तर ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया.

शर्मिन सुल्ताना आर्टिकल 2.8 के तहत दोषी

यह नियम किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद उकसाने वाले इशारे या शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है. नाहिदा ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सेंड-ऑफ दिया. वहीं, शर्मिन सुल्ताना आर्टिकल 2.8 के तहत दोषी पाई गईं, जो अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है. वह 16वें ओवर में LBW आउट दिए जाने के बाद अंपायर के फैसले से नाखुश दिखीं, उन्होंने अपने बल्ले की ओर इशारा किया और क्रीज छोड़ने में भी देरी की.

तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑन-फील्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और रोकेया सुल्ताना, थर्ड अंपायर डॉली रानी सरकार और फोर्थ अंपायर शाथिरा जाकिर जेसी की रिपोर्ट के आधार पर की गई. श्रीलंका ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा ODI जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब राजशाही के शाहिद कमरुज्जमान स्टेडियम में खेला जा रहा निर्णायक मुकाबला इस सीरीज का विजेता तय करेगा.

इसे भी पढ़ें. Chhattisgarh: जवान के घर में घुसी प्रेमिका, पत्नी-बेटे का किया कत्ल, बेटी की हालत नाजुक

Latest News

चीन में अरबों की रिश्वत लेने वाले अधिकारी को मौत की सजा, देश में लगातार कसता जा रहा भ्रष्टाचार पर शिकंजा

Beijing: चीन की एक अदालत ने लाखों डॉलर की रिश्वत लेने का दोषी ठहराते हुए पूर्व स्थानीय अधिकारी को...

More Articles Like This

Exit mobile version