‘बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्र अनिश्चितकाल के लिए बंद’, बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया फैसला

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां चटगांव स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई हैं. इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पथराव की घटना भी हुई थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हालात की समीक्षा की और भारतीय वीजा आवेदन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया.

अगले नोटिस तक बंद रहेंगी सभी सेवाएं

ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार IVAC ने कहा है कि चटगांव में भारतीय वीजा से जुड़ी सभी सेवाएं 21 दिसंबर से अगले नोटिस तक बंद रहेंगी. सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा. इस बीच सिलहट स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग कार्यालय और वीजा आवेदन केंद्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (मीडिया) सैफुल इस्लाम ने कहा कि सुरक्षा इसलिए कड़ी की गई है ताकि कोई तीसरा पक्ष हालात का फायदा न उठा सके.

भड़की हिंसा के बाद उठाया गया यह कदम

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह कदम प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उठाया गया है. हादी पिछले वर्ष हुए छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के प्रमुख चेहरा थे, जिन आंदोलनों के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी. हादी आगामी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए उम्मीदवार भी थे.

हादी के सिर में मार दी थी गोली

12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के कई हिस्सों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं.

इसे भी पढ़ें. यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 26 दिसंबर से महंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाया किराया

 

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This