Bangladesh Crisis: हर स्थिति पर हमारी नजर… बांग्लादेश हिंसा पर आई चीन की पहली प्रतिक्रिया

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Crisis:बांग्लादेश करीब दो महीने से भी अधिक समय से चल रहे हिंसा को लेकर मंगलवार को पहली बार चीन अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उसने कहा कि वह हिंसा प्रभावित पड़ोसी देश की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है.

दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन बांग्लादेश के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है. बांग्लादेश के एक मित्रवत पड़ोसी और व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में चीन को पूरी उम्मीद है कि देश में जल्द ही सामाजिक स्थिरता बहाल हो जाएगी.’

नौकरी में आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन

बता दें कि बांग्‍लादेश में नौकरी में आरक्षण को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे. इसी दौरान देश अनिश्चितता के भंवर में फंस गया है, जिसके कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. हालांकि देश में हिंसा से एक महीने पहले ही उन्‍होंने बीजिंग की यात्रा की थी. उनकी इह यात्रा ने बांग्लादेश और चीन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी तक बढ़ाया था.

जुलाई में हसीना ने की थी चीन की यात्रा

8-10 जुलाई तक शेख हसीना ने अपने चीन की यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से बातचीत की थी. इसके साथ ही दोनों देशों ने 21 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे. इस दौरान शी ने कहा था कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’’ के स्तर तक बढ़ा दिया है.

इसे भी पढें:-Venezuela: वेनेजुएला में 10 दिन के लिए ब्‍लॉक ‘X’, जानिए क्यों राष्ट्रपति मादुरो ने लिया ये फैसला

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version