बांग्लादेश में खत्‍म हुआ चुनाव प्रचार, बीएनपी या जमात… किसे मिलेगी जीत, जानें क्‍या कहते हैं ओपिनियन पोल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Elections Opinion Poll: बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले है, जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और अब चुनाव प्रचार प्रसार भी बंद हो गया है. विभिन्न ओपिनियन पोल्स के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है.

चुनाव प्रचार के आखिरी घंटों में, नेताओं ने कई कसमें खाईं और जनता से कुछ वादे भी किए.’पार्लियामेंट्री इलेक्शन कोड ऑफ कंडक्ट फॉर पॉलिटिकल पार्टीज एंड कैंडिडेट्स रूल्स, 2025′ के तहत मंगलवार सुबह से कैंपेनिंग पर रोक लागू हो गई.

बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि आचार संहिता के अनुसार, सियासी दल, उम्मीदवार या कार्यकर्ताओं को वोटिंग शुरू होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म करना होता है. चुनाव निशान बांटे जाने के बाद, सियासी दलों और उम्मीदवारों ने 22 जनवरी से अपना चुनाव कैंपेन शुरू कर दिया था.

क्‍या कहते है ओपिनियन पोल्‍स?

इस बीच, बांग्लादेश में अलग-अलग संस्थानों की ओर से कराए गए ओपिनियन पोल्स ने एकदम अलग-अलग अनुमान दिए हैं, जिससे उनके तरीके, भरोसे और वोटर्स की सोच पर उनके असर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

सर्वे में दिखी अलग अलग तस्‍वीरें

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दिनों में पब्लिश हुए तीन बड़े सर्वे में चुनावी माहौल की अलग-अलग तस्वीरें पेश की गई हैं. ढाका की एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट (ईएएसडी) के एक सर्वे में दावा किया गया है कि प्राइमरी सैंपलिंग यूनिट (पीएसयू) मेथड का इस्तेमाल करके सभी 300 चुनाव क्षेत्रों में 41,500 लोगों का इंटरव्यू लिया गया.

बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिल सकती है 208 सीटें

सोमवार को ढाका में कृषिबिद इंस्टीट्यूशन में नतीजे पेश करते हुए, ईएएसडी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शमीम हैदर तालुकदार ने कहा कि बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 208 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को आने वाले चुनावों में 46 सीटें मिल सकती हैं.

इसके उलट, बांग्लादेश के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी (आईआईएलडी) के एक सर्वे में कड़े मुकाबले का अनुमान लगाया गया, जिसमें जमात के नेतृत्व वाले गठबंधन को 105 सीटें और बीएनपी के नेतृत्व वाले ब्लॉक को 101 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है.

ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों का अनुमान

अलग-अलग अनुमानों के अलावा, ढाका यूनिवर्सिटी के पुराने छात्रों के एक प्लेटफॉर्म, नेशनलिस्ट रिसर्च सेल (एनआरसी) के जारी तीसरे सर्वे में बीएनपी को 77 प्रतिशत पॉपुलर वोट और 220 पार्लियामेंट्री सीटों के साथ भारी जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

सर्वे चुनावी मौसम की चर्चाओं का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन विश्लेषक चेतावनी देते हैं कि सियासी माहौल के बीच अलग-अलग अनुमान चुनावी नतीजों का सही अनुमान लगाने के बजाय उम्मीदों पर असर डाल सकते हैं.

इसे भी पढें:-ईरान में जंग के बाद भी नहीं हो सकता तख्तापलट! तुर्की ने बताई तेहरान की छुपी ताकत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This