ख़ामेनेई के अत्याचारों से तंग ईरानी युवक ने की आत्महत्या, जान देने से पहले ट्रंप से की बड़ी अपील!

Must Read

New Delhi: ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर के रहने वाले युवक पौरिया हामिदी ने अपनी जान दे दी. आत्महत्या से पहले हामिदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के मौजूदा शासन के साथ किसी भी तरह की बातचीत या समझौता न करने की अपील की थी.

फिर वैश्विक बहस के केंद्र में ला दिया

वहीं दूसरी ओर पौरिया हामिदी की आत्महत्या ने ईरान में जारी राजनीतिक दमन, जन असंतोष और अंतरराष्ट्रीय तनाव को एक बार फिर वैश्विक बहस के केंद्र में ला दिया है. यह घटना न केवल ईरान की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाती है बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की मानवीय कीमत को भी उजागर करती है.

यूट्यूब चैनल ‘PoorY X’ पर अपलोड

करीब 10 मिनट 44 सेकंड का यह वीडियो 5 फरवरी को हामिदी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘PoorY X’ पर अपलोड किया था. वीडियो में उसने कहा कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो मैं अब जिंदा नहीं हूं. उसने दावा किया कि ईरान में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान 40 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और हालात को रूस-यूक्रेन तथा इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से भी ज्यादा भयावह बताया.

खींचना था दुनिया का ध्यान

हामिदी ने वीडियो में कहा कि उसका मकसद ईरान में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर की जा रही कथित जानलेवा कार्रवाई की ओर दुनिया का ध्यान खींचना था. उसने कहा कि देश में असहमति की हर आवाज को बेरहमी से दबाया जा रहा है. आम लोगों के पास कोई उम्मीद नहीं बची है. अंग्रेजी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में हामिदी ने सीधे अमेरिकी नेतृत्व को संबोधित किया.

हजारों लोगों के साथ विश्वासघात होगा

कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन के साथ कोई भी राजनयिक समझौता उन हजारों लोगों के साथ विश्वासघात होगा जो विरोध-प्रदर्शनों के दौरान मारे गए. उसने अपने वीडियो को कैप्शन दिया यह मेरी कुर्बानी है, प्लीज मेरे देश को आजाद करो. हामिदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों से विरोध जारी रखने की बात कही थी.

अकेले नहीं लड़ सकती ईरानी जनता

लोगों ने उस भरोसे पर सड़कों पर उतरकर विरोध किया. उसने दावा किया कि अब ईरानी जनता इस सरकार से अकेले नहीं लड़ सकती और विदेशी हस्तक्षेप की जरूरत है. उसके अनुसार अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला ही मौजूदा हालात में एकमात्र उम्मीद बची है. वीडियो में हामिदी ने अपनी मानसिक हालत का भी जिक्र किया.

ईरान के लोगों का बदलेगा भविष्य

उसने कहा कि वह न ठीक से खा पा रहा है, न सो पा रहा है और न ही रो पा रहा है. उसने कहा कि ऐसे देश में पैदा होना, जिसका कोई भविष्य न दिखे, बेहद दर्दनाक है. इसके बावजूद उसे उम्मीद थी कि एक दिन ईरान के लोगों का भविष्य बदलेगा.

इसे भी पढ़ें. Manipur: मणिपुर में फिर तनाव, कई घरों में लगाई आग, पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद

Latest News

न बढ़ेगा वजन, न रहेगी कब्ज, अच्छी सेहत के लिए डेली रूटीन में शामिल करें दलिया

Porridge : दलिए में फाइबर समेत पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स...

More Articles Like This