UAE में भारत की इस खास जोड़ी का दबदबा!, शो के छोटे से प्रोमो ने मचाया तहलका, क्यों हो रही चर्चा?

Must Read

UAE: दुबई में रहने वाले मशहूर बिजनेसमैन सतीश संपाल अपनी पत्नी तबिंदा संपाल को हर साल 3 किलो सोना उपहार में देते हैं. तबिंदा संपाल ने खुद यह हैरान कर देने वाला खुलासा किया. दरअसल, नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में ऐसी रईस जोड़ी की झलक मिली है, नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग के इस छोटे से प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जिसकी लाइफस्टाइल देखकर आम आदमी की आंखें फटी की फटी रह गई हैं.

तबिंदा संपाल का हैरान कर देने वाला खुलासा

शो के ट्रेलर में जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले मशहूर बिजनेसमैन सतीश संपाल की पत्नी तबिंदा संपाल हैरान कर देने वाला खुलासा करती नजर आ रही हैं. अगर आज के बाजार भाव से हिसाब लगाएं तो इस तोहफे की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बैठती है. यह बात जैसे ही बाहर आई, इंटरनेट पर बहस छिड़ गई कि क्या वाकई अमीरी की कोई सीमा नहीं होती?

किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं कहानी

सतीश संपाल की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे सतीश आज के मुखिया हैं लेकिन कभी वे महज 80 हजार रुपये लेकर दुबई अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे. कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने रियल एस्टेट और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में अपना बड़ा नाम बनाया.

गिफ्ट की थी शानदार रोल्स रॉयस कार

सतीश इससे पहले भी तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी इसाबेला को गुलाबी रंग की शानदार रोल्स रॉयस कार गिफ्ट की थी. उनकी पत्नी तबिंदा मूल रूप से ब्रिटिश-पाकिस्तानी हैं. यह शो सिर्फ सतीश और तबिंदा तक सीमित नहीं है. इसमें टीवी जगत के मशहूर सितारे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे.

बेतहाशा आलीशान जिंदगी को दिखाना मकसद

शो का मकसद दुबई में रहने वाले रईस भारतीयों की उस बेतहाशा आलीशान जिंदगी को दिखाना है, जिसमें प्राइवेट जेट, महंगी पार्टियां और करोड़ों की गाड़ियां आम बात हैं. लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे उस पर्दे के पीछे की दुनिया देख सकें, जहां पैसा पानी की तरह बहता है.

इसे भी पढ़ें. कोलंबो में होगा INS Vs PAK का महामुकाबला, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पाक PM को किया धन्यवाद

Latest News

Mamata Banerjee: अब दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा

Shock to Mamata Banerjee: सियासत के मैदान में ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका...

More Articles Like This