‘एक सप्ताह के अंदर अवैध हथियार सौंप दो, वरना…’, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर एक्‍शन लेते हुए उन्‍हें कड़ी चेतावनी दी है. हुसैन ने 19 अगस्त तक सभी अवैध और अनधिकृत हथियार सौंपने को कहा है, जिनमें हालिया हिंसा के दौरान कानून प्रवर्तकों से लूटी गई राइफलें भी शामिल हैं.

उन्‍होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी 19 अगस्‍त तक हथियारों को निकटवर्ती पुलिस थानों में वापस नहीं किए गए, तो अधिकारी उनकी तलाशी लेंगे. ऐसे में यदि किसी के पास अनधिकृत हथियार पाए गए, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

हिंसा में मारे गए 500 लोग

बांग्‍लादेश में चल रहे हिंसा को लेकर एम सखावत हुसैन ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों समेत करीब 500 लोग मारे गए, जबकि कई हजार लोग घायल भी हुए है. उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो में एक युवक 7.62 एमएम की राइफल छीनता हुआ दिखाई दे रहा है. इसका मतलब कि राइफल वापस नहीं की गई.

हुसैन ने कहा कि यदि आप डर के कारण हथियार नहीं सौंप रहे है, तो किसी और के जरिए हथियार सौंप दीजिए.वरना वो अंसार सदस्यों पर गोलियां चलाने वाले सादे कपड़ों वाले युवक की पहचान करने के लिए जांच करेंगे.

यह भी पढ़ें:-भारत में घुस रहे बांग्लादेशी तस्करों ने BSF के जवानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक उपद्रवी ढेर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version