Bangladesh Violence: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा,निशाने पर मीडिया, यूनुस ने किया राजकीय शोक का ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Sharif Osman Hadi Death: बांग्लादेश के कई शहरों में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. राजधानी ढाका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. कई स्थानों पर आगजनी और पथराव की भी खबरें हैं. इस दौरान भड़की हिंसा ने मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया. ढाका के करवान बाजार स्थित द डेली स्टार के कार्यालय पर आधी रात के बाद भीड़ ने हमला कर दिया, जहां करीब चार घंटे तक फंसे रहे 25 पत्रकारों को सुबह सुरक्षित निकाला गया.

हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की है. जुलाई आंदोलन के प्रमुख नेता और इंकिलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी. दरअसल, सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हादी छह दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे. उनकी मौत के बाद देशभर में शोक, आक्रोश और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. हादी की मौत के बाद मोहम्‍मद युनूस ने राजकीय शोक का ऐलान किया है.

यूनुस ने राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

हादी की मौत के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हादी जुलाई आंदोलन के निडर योद्धा थे और उनकी हत्या बेहद दुखद है. उन्‍होंने भरोसा दिलाया कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही यूनुस ने एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया और हादी की पत्नी व इकलौते बच्चे की जिम्मेदारी सरकार द्वारा लेने की बात कही. साथ ही नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की.

यूनुस ने बुलाई हाई लेवल बैठक

हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए यूनुस ने शुक्रवार दोपहर को हाई लेवल बैठक बुलाई है.बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. यूनुस ने घोषणा करते हुए कहा कि शोक के दिन सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी और निजी इमारतों, साथ ही विदेशों में बांग्लादेश मिशनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

इसे भी पढें:-एनर्जी के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि, अब AI से मिलेगी असीमित स्वच्छ ऊर्जा

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version