Bangladesh: शेख हसीना की करीबी एक्ट्रेस नुसरत को मिली राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्‍लादेश की जानी-मानी एक्‍ट्रेस नुसरत फारिया को बड़ी राहत मिली है. हत्‍या की कोशिश के एक विवादित मामले में गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर ही अदालत ने उन्‍हें अंतरिम जमानत दे दी है. नुसरत फारिया को रविवार शाम का ढाका एयरपोर्ट से उस वक्‍त गिरफ्तार किया गया था जब, वह थाईलैंड जा रही थी. उन्‍हें वाटर पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया था, जिसके बाद उन्‍हें ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच को सौंप दिया गया. फिर सोमवार को कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था.

शेख हसीना की करीबी है नुसरत फारिया

नुसरत फारिया वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारत-बांग्लादेश की संयुक्त फिल्म शेख मुजीब उर रहमान की बायोपिक Mujib: The Making of a Nation में शेख हसीना का किरदार निभाया था. इस फिल्म के निर्देशक दिग्गज भारतीय फिल्मकार श्याम बेनेगल थे. इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही फारिया को शेख हसीना का करीबी चेहरा माना जाने लगा.

कोर्ट में पेश हुए सबूत, मिली राहत

नुसरत फारिया के वकील मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि मंगलवार सुबह कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई थी. सुनवाई के दौरान वकीलों ने तर्क दिया कि जिस दिन की घटना का जिक्र एफआईआर में किया गया है, उस समय नुसरत फारिया देश में मौजूद ही नहीं थीं. उन्होंने कोर्ट को इस संबंध में जरूरी दस्तावेज भी सौंपे. सभी पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने एक्‍ट्रेस को जमानत दे दी.

क्या है पूरा मामला?

पिछले साल 19 जुलाई को ढाका के भाटारा इलाके में छात्रों और आम नागरिकों ने एक विरोध प्रदर्शन किया था. इसी दौरान हुई फायरिंग में 35 वर्षीय एनामुल हक घायल हो गए थे, इसके बाद 3 मई को एनामुल ने अदालत में 283 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें 17 फिल्मी हस्तियों के नाम भी शामिल थे. इसी लिस्‍ट में नुसरत फारिया का नाम है. 3 मई को कोर्ट ने इस शिकायत को केस में बदलने का आदेश दिया था. करीब दो हफ्ते बाद नुसरत को गिरफ्तार किया गया.

विपक्षी चेहरों को टारगेट कर रहे मोहम्‍मद यूनुस

हाल के महीनों में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वे सत्ता से जुड़े विपक्षी चेहरों चाहे वो कलाकार हों, शिक्षाविद, पत्रकार या सिविल सोसाइटी के सदस्य को निशाना बना रहे हैं. इसी क्रम में नुसरत फारिया को भी कथित तौर पर निशाना बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- COVID-19 Cases: फिर लौटा कोरोना, मुंबई में सामने आए 53 नए मामले, दो की मौत

 

 

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This

Exit mobile version