नजरुल का यू-टर्न! PAK ने ही टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का लिया था फैसला, बांग्लादेश की कोई भूमिका नही

Must Read

New Delhi: बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अपने पहले दिए गए बयान से पूरी तरह यू-टर्न ले लिया है. नजरुल ने कहा है कि जिस बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से मना किया था, उसमें बांग्लादेश के सरकार की कोई भूमिका नही थी. नजरुल के इस बयान से भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में एक नया मोड़ आ गया है.

फैसला BCB और खिलाड़ियों का था

नजरुल ने दावा किया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों का था. आसिफ ने 10 फरवरी को पत्रकारों से कहा था कि पछतावे का कोई सवाल ही नहीं है. यह फैसला BCB और खिलाड़ियों ने लिया. उन्होंने देश की क्रिकेट की सुरक्षा, लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए त्याग किया.

भारत से मैचों को बाहर शिफ्ट करने की मांग

सरकार ने BCB को आईसीसी को पत्र लिखने का निर्देश दिया था, जिसमें भारत से उनके मैचों को बाहर शिफ्ट करने की मांग की गई थी. बांग्लादेश में यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने IPL 2026 टीम से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया.

यह पूरी तरह सरकार का फैसला

बांग्लादेश सरकार ने देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IPL के प्रसारण को भी निलंबित करने को कहा था. जहां खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना चाहते थे, वहीं नज़रुल ने कहा था कि यह पूरी तरह सरकार का फैसला है. आसिफ ने 22 जनवरी को कहा था कि बैठक का उद्देश्य सिर्फ खिलाड़ियों को समझाना था कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया? उन्हें इसका संदर्भ देना था.

हमें ICC से न्याय नहीं मिला

मुझे लगता है कि वे समझ गए. यही उद्देश्य था और कुछ नहीं. मुझे लगता है कि हमें ICC से न्याय नहीं मिला. हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह सरकार का फैसला है. 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ICC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ बैठक के बाद यह तय हुआ कि BCB पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा.

ICC इवेंट की मेजबानी का अधिकार

इसके अलावा उन्हें अगले चक्र में ICC इवेंट की मेजबानी का अधिकार मिलेगा. नज़रुल इसे बोर्ड की शानदार उपलब्धि मानते हैं. आसिफ ने बताया कि ICC ने कहा कि कोई प्रतिबंध नहीं होगा और बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए विचार किया जाएगा. यह एक शानदार उपलब्धि है. मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सलाम करता हूं.

इसे भी पढ़ें. UP के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने खोला पिटारा, 9,12,696 करोड़ रुपए का बजट किया पेश

Latest News

US में भारतीय छात्रा की मौत पर नरम पडा सिएटल, परिवार से किया करोड़ों डॉलर का समझौता

Washington: अमेरिका के सिएटल शहर में 2023 में पुलिस अधिकारी केविन डेव की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से...

More Articles Like This