Bangladesh Violence: बांग्लादेश में सेना के जवानों पर होगी कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है मामला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में प्रदर्शकारियों का हिंसा जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि बांग्‍लादेशी सेना के जवानों पर कार्रवाई होगी. dhakatribune.com में छपी खबर के मुताबिक, सेना के जवानों द्वारा जनता के साथ दुर्व्‍यवहार करने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज को संज्ञान में लेकर सेना के जवानों पर कार्रवाई किया जाएगा.

जवानों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

शुक्रवार को इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की मीडिया विज्ञप्ति में इसका जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि ये घटनाएं निंदनीय है. बांग्लादेश की सेना ऐसी घटनाओं का कभी समर्थन नहीं करती है. आरोपी जवानों की पहचान करने की प्रक्रिया पहले से ही जारी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चीजों की जांच की जाएगी. इसके बाद दोष सिद्ध होने पर सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेना का एक जवान उग्र भीड़ के साथ नारे लगाते दिख रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र की टीम जाएगी बांग्लादेश

बांग्‍लादेश सरकार के मुख्‍य सलाहकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम अगले हफ्ते दौरा करेगी. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का जिक्र करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया है कि 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद पहली बार है जब यूएन देश में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के हनन की जांच के लिए एक टीम भेज रहा है, जो मामले की जांच करेगी. इससे पहले बुधवार को मोहम्‍मद यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क से फोन पर बात की थी.

ये भी पढ़ें :- 23 अगस्त को पेंटागन की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानिए यह दौरा क्यों है खास

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version