फैक्ट्री बंद करने पर जमकर बवाल व हंगामा, सुरक्षाबलों से भिड़े श्रमिक, एक की मौत

Dhaka: उत्तरी बांग्लादेश में फैक्ट्री बंद होने और छंटनी के विरोध में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ. श्रमिकों और कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच झड़प में एक श्रमिक की मौत हो गई. वहीं 10 अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रंगपुर संभाग के निलफामारी जिले स्थित निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (EPZ) में मजदूर इकट्ठा हुए थे, जहां उनकी सुरक्षा अधिकारियों से झड़प हो गई.

हबीबुर अपनी फैक्ट्री में रात की ड्यूटी पर था..

रिपोर्ट के अनुसार झड़प में 20 वर्षीय हबीबुर रहमान की मौत हुई है, जो एकू इंटरनेशनल नामक एक बुनाई कारखाने में काम करता था. बड़े भाई आशिकुर रहमान ने बताया कि हबीबुर अपनी फैक्ट्री में रात की ड्यूटी पर था. सुबह काम खत्म करने के बाद EPZ से निकलते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रोथोम आलो से बात करते हुए निलफामारी सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (OC) एमआर सईद ने कहा कि हम अभी भी सड़क पर हैं. खबर मिल रही है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

नहीं कह सकता कि कोई मरा है या नहीं…

मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि कोई मरा है या नहीं. रिपोर्टों से पता चला कि घायल मजदूरों को निलफामारी जनरल अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल के आपातकालीन विभाग के डॉक्टर फरहान तनवीरुल इस्लाम के अनुसार, हबीबुर को मंगलवार सुबह मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और छह अन्य घायलों को भी भर्ती कराया गया है.

एवरग्रीन फैक्ट्री से 51 कर्मचारियों की कर दी गई थी छंटनी

रिपोर्टों से पता चलता है कि हाल ही में एवरग्रीन फैक्ट्री से 51 कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई थी, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया. तनाव बढ़ने पर प्रबंधन ने मंगलवार से अनिश्चित काल के लिए फैक्ट्री बंद करने की घोषणा करते हुए एक नोटिस जारी कर दिया, लेकिन कर्मचारियों के वेतन और भत्ते का भुगतान नहीं किया. मंगलवार सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें गेट पर नोटिस मिला और उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया.

निलफामारी- सैदपुर राजमार्ग पर ठप हो गया यातायात

इसके तुरंत बाद वे विरोध में ईपीजेड के सामने सड़क पर इकट्ठा हो गए, जिससे निलफामारी- सैदपुर राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया. सेना और पुलिस के सदस्य उन्हें तितर- बितर करने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कथित तौर पर उत्तेजित कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.

इसे भी पढ़ें. अफगानिस्तान में सड़क हादसा: कार पलटने से आठ यात्रियों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version