हिंदुओं के समर्थन में आए बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से की ये मांग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladeshi Hindu: बांग्लादेश में अल्‍पसंख्‍यको खासकर हिंदुओं पर हो रहे उत्‍पीड़न का भारत समेत कई देशों ने निंदा की है. वहीं, अब अमेरिका में भी बांगलादेश में हिंसा का विरोध देखने को मिल रहा है. दरअसल, अमेरिका में बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों ने विरोध जताया है. साथ ही नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश में धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी अत्याचार के संबंध में हस्तक्षेप करें.

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ‘अस्तित्व का संकट’

बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी लोगों ने इस्‍लामी ताकतों से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ‘अस्तित्व का संकट’ उत्पन्न होने का खतरा बताया है और ट्रंप से बांग्लादेश में उनकी रक्षा में मदद का अनुरोध किया है. उन्‍होंने ट्रंप से चिन्‍मय दास रिहाई को सुनिश्चित करने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथ का खतरा बढ़ रहा है, जिसका ना केवल दक्षिण एशिया, बल्कि शेष विश्व पर भी दूरगामी प्रभाव हो सकता है.

समूह ने ट्रंप को दिया ये सुझाव

समूह के लोगों ने ट्रंप को संबोधित एक ज्ञापन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में बांग्लादेश की भागीदारी को आंतरिक जातीय और धार्मिक उत्पीड़न की समाप्ति से जोड़ने का सुझाव दिया. ज्ञापन में अल्पसंख्यकों और स्वदेशी समूहों को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने के लिए एक व्यापक अल्पसंख्यक संरक्षण अधिनियम का भी प्रस्ताव रखा गया है.

विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रमुख सिफारिशों में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए सुरक्षित क्षेत्रों की स्थापना, अल्पसंख्यकों के लिए अलग चुनावी व्यवस्था और धार्मिक प्रथाओं एवं सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए अपराध को भड़काने वाले एवं नफरती भाषण के खिलाफ कानून बनाना शामिल है.

इसे भी पढें:-बैंकॉक के मशहूर होटल में लगी आग, 3 विदेशी पर्यटकों की मौत; कई झुलसे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version