साल 2025 में लगने वाले हैं चार ग्रहण, भारत में दिखाई देंगे या नहीं, जानिए

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Eclipse 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए नया साल यानी 2025 बेहद खास होने वाला है. साल 2025 में चार महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होंगी. इस साल में दो सू्र्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. ग्रहण को लेकर भारत में काफी उत्‍सुकता रहती है. साल 2025 में लगने वाले ग्रहण में केवल एक ग्रहण भारत में दिखाई देगा.

शेष तीन ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर साल 2025 में कब-कब सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2025) लगने वाला है.

14 मार्च 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण

खगोलविदों के मुताबिक, 14 मार्च 2025 को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा, क्‍योंकि यह घटना दिन के समय होगी. 14 मार्च का चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में दिखाई देगा.

29 मार्च 2025: आंशिक सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि, यह आंशिक सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, यूरोप, उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा.

7-8 सितंबर: पूर्ण चंद्र ग्रहण

7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देने वाला है. वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ ही यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा. यह घटना 7 सितंबर रात 8:58 बजे से सुबह 2:25 बजे तक चलेगी, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखेगा.

21-22 सितंबर: आंशिक सूर्य ग्रहण

2025 के अंत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर को होगा. इस आंशिक सूर्य ग्रहण को न्यूजीलैंड, दक्षिणी पोलिनेशिया, पूर्वी मेलानेशिया  और पश्चिमी अंटार्कटिका में देखाएगा.

ये भी पढ़ें :- Tamil Nadu: फोन पर मिली भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

 

Latest News

LPG Rate Today 21 August 2026: रसोई गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानें दिल्ली समेत 13 शहरों के नए रेट

LPG Rate Today 21 August 2026: 21 अगस्त को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किलो सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है. जानें आपके शहर में आज का रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version