Spain News: स्पेन में समुद्र तट पर बना रेस्तरां ढहा, चार लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain News: स्पेन से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक द्वीप पर समुद्र किनारे स्थित रेस्तरां आंशिक रूप में ढह गया. रेस्तरां के ढ़हने से करीब 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 20 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं. बचाव कार्य जारी है. आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी भी गई लोग दबे हुए हैं.

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना स्पेनिश द्वीप मेजरका की है. यहां समुद्र तट पर स्थित रेस्तरां के छत का अधिकांश हिस्सा गिर गया है. मेजरका की आपातकालीन सेवा विभाग ने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हैं. मृतक और घायल स्पेन के ही निवासी हैं या फिर किसी और देश के इसकी पुष्टिी अभी नहीं हो पाई है.

बढ़ सकती ळै मृतकों-घायलों की संख्या

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. लोगों को बचाने का काम जारी है. बचाव दल ने अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे आशंका जताई है. घायलों और मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है.

पीएम पेड्रो सांचेज रख रहे नजर

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) ने कहा, वह रेस्तरां के बचाव कार्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. उनहोंने आगे कहा कि उन्होंने स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं को राष्ट्रीय सरकार के सभी संसाधन देने की पेशकश की है.

यह भी पढ़े: डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट: अब तक 10 लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This