ईरानी हमले से मची तबाही देख आगबबूला हुए इजरायली पीएम, परमाणु बम को लेकर कह दी ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Benjamin Netanyahu: इजरायल और ईरान के बीच की जंग बढ़ता जा रहा है. दोनों देश लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे है, जिससे दोनों देशों को काफी नुकसान भी हो रहा है. इसी बीच इजरायल ने आरोप लगाया है कि अब ईरान उसके रिहायशी इलाकों में मिसाइल दाग रहा है. ऐसे में पीएम नेतन्‍याहू ने चेतावनी दी है कि ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

दरअसल, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले में तबाह हुए बैट याम शहर का दौरा किया और ईरानी मिसाइलों में ढेर हुई शहर की इमारतों का जायजा लिया. इस दौरान तबाही का मंजर देखकर भड़के नेतन्याहू ने ईरान को सीधे चेतावनी दी कि महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों की हत्या करने पर ईरान को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी.

नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इजरायली पीएम ने कहा कि ईरान जानबूझकर इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है. इसका अब हम उचित जवाब देंगे. हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे और भीषण तरीके से अब हमला करेंगे. नेतन्याहू काफी सख्‍त रूख अपनाते हुए कहा कि इजरायल के लिए यह जंग अस्तित्व की लड़ाई है क्योंकि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम इजरायल के लिए दोहरी विनाशकारी धमकी है.

परमाणु बम होते तो क्या होता…

नेतन्‍याहू ने बैट याम शहर की ओर इशारा करते हुए कहा कि- देखिए, रिहायशी इलाकों को कितना नुकसान पहुंचाया गया है, अगर इनके पास परमाणु बम होते तो क्या होता. ऐसे में हम अब अपनी रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे. बता दें कि इजरायल का बैट याम शहर तेल अवीव के नजदीक है. ऐसे में ईरानी हमले के इजरायली पीएम के अलावा, राष्ट्रपति इसाक हरजोग और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्विर ने भी इस शहर का दौरा किया है.

इसे भी पढें:-आज गुजरात के पूर्व सीएम का होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विजय रूपाणी को अंतिम विदाई

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This