राजनाथ सिंह ने बर्लिन में की PM मोदी की कूटनीति की तारीफ़, बोले-US और ईरान दोनों ही नहीं मानते भारत को अपना दुश्मन

Must Read

Berlin: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति और संतुलित कूटनीतिक दृष्टिकोण की जमकर प्रशंसा की है. भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भारत की कूटनीतिक कुशलता का एक बड़ा उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे तनावपूर्ण स्थितियों के बीच भी भारतीय जहाज सुरक्षित मार्ग पाने में सफल रहे.

बड़ी भूमिका निभा सकता है भारत 

रक्षा मंत्री ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जब अन्य देशों के जहाज नहीं निकल पा रहे थे, तब भारत के 7-8 जहाज वहां से गुजरने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक संघर्षों, विशेषकर पश्चिम एशिया संकट को सुलझाने में भविष्य में और भी बड़ी भूमिका निभा सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भारत की तटस्थ छवि का ही परिणाम है कि न तो अमेरिका और न ही ईरान भारत को अपना दुश्मन मानता है.

पीएम मोदी की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख

राजनाथ सिंह ने वैश्विक शांति स्थापना में पीएम मोदी की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया. कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से विश्व नेताओं से बातचीत की. पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत कर शांति और संवाद का मार्ग चुनने की अपील की. रक्षा मंत्री ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान भी प्रधानमंत्री ने वैश्विक संकटों के समाधान खोजने पर चर्चा की थी.

साल 2026 हमारे लिए विशेष

जर्मनी की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के प्रगाढ़ होते रिश्तों पर भी विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि साल 2026 हमारे लिए विशेष है, क्योंकि इस वर्ष भारत और जर्मनी के औपचारिक राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. हमारे संबंध पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं. राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वह समय दूर नहीं जब भारत वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने में और भी अधिक सफल और निर्णायक भूमिका निभाएगा.

इसे भी पढ़ें. “पश्चिम बंगाल को कांग्रेस-लेफ्ट-TMC ने लूटा”, जोरासांको की चुनावी रैली में बोले CM योगी

Latest News

Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम आज, जानिए किसके सिर सजेगा ताज

Bankipur Bypoll Result 2026: पटना की सबसे चर्तित सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के...

More Articles Like This