ब्रिटेन में बड़ा संकट, जा सकती हैं हजारों नौकरियां, जानें क्या है वजह

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jobs Cut in Britain: ब्रिटेन में बढ़ती ड्यूटी फी और कम खरीदारी के वजह से बड़ा संकट खड़ा हो गया है. ब्रिटेन के बड़े रिटेलर्स ने आगाह किया कि इस वर्ष उन्हें हजारों नौकरियों में कटौती करनी पड़ सकती हैं. ये खबर ऐसे वक्‍त में आई जब ब्रिटेन में क्रिसमस शॉपिंग सीजन में उम्मीद से बेहद कम बिक्री हुई है.

ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम (BRC) ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर तक जिसे बिक्री के लिहाज से ‘गोल्डन क्वार्टर’ माना जाता है, के दौरान बिक्री लगभग ठहर गई. ये साल का वो समय होता है जब कंपनियों को सबसे ज्यादा कमाई होती है.

देश में मुश्किल होता उद्योग

बढ़ती महंगाई और लगातार खुदरा उद्योग में बढ़ती करों के चलते रिटेलर्स को कर्मचारियों को सैलरी देना मुश्किल हो रहा है, जिससे नौकरी की सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है. महंगाई के चलते लोग भी साल दर साल खरीदारी में कमी कर रहे हैं. बीआरसी के अनुसार दिसंबर तक तीन महीने के दौरान ब्रिटिश रिटेल बिक्री में महज 0.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ. हालांकि लोगों ने फेस्टिवल सीजन में खाद्य और पेय पदार्थों पर ज्यादा खर्च किया, जिससे अन्य उत्पादों की बिक्री में कमी आई.

साल 2024 में कुल बिक्री में साल 2023 के तुलना में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जो बताता हे कि लोग खर्च को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि ब्रिटेन इस समय दशकों में सबसे खराब इंफ्लेशन से जूझ रहा है.

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मार्केट एक्‍सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि लेबर पार्टी के बजट में किए गए बदलाव, जिनमें अप्रैल से नियोक्ता राष्ट्रीय बीमा योगदान में 25 बिलियन पाउंड का इजाफा और राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन में 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है, कंपनियों को नौकरियों घटाने या समान की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- HMPV Virus को लेकर UP सरकार अलर्ट, CM योगी ने बुलाई बैठक, द‍िए न‍िर्देश

 

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version