नाइजीरिया में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, मारे गए बोको हराम के 50 आतंकी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria: नाइजीरिया में सुरक्षाबलों ने बोको हराम के 50 आतंकियों को मार गिराया है. दरअसल, बोर्नो राज्‍य में 200 से अधिक बोको हराम के आतंकी सुरक्षबलों के काफिले पर घात लगाकर बैठे थे और मौका देखते ही अधिकारियों पर हमला बोल दिया.

जिसमे बाद सुरक्षा बलों ने करीब 50 आतंकियों को ढेर कर दिया. वहां से नाइजीरिया के पावर ग्रिड संस्थानों की सुरक्षा के लिए तैनात 7 अधिकारी भी लापता हो गए हैं. नाइजीरिया की सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता बाबावाले अफोलाबी के  अनुसार, नाइजीया के सुरक्षाकर्मी गश्त के अभियान पर बाहर निकले हुए थे.

अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल

बोर्नो में बोको हराम के आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया. इस हमले के दौरान मौके से 7 आतंकी फरार भी हो गए हैं. जिनको नाइजीरिया के जंगलों और झाड़ियों में खोजा जा रहा है. इस घटना में कुछ अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हुए है. अधिकारियों के अनुसार, बोको हराम के आतंकी नाइजीरिया के पूर्वोत्तर भाग में मोजूद हैं.

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हैं आतंकी

बोको हराम संगठन के आतंकी अधिकतर नाइजीरिया के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हैं. बोको हराम के आतंकियों ने पहले भी सुरक्षा बलों और बाद में वहां के आम लोगों पर भी हमला किया था. अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते के शनिवार को बोको हराम के 5 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया.

कब हुई थी बोका हराम की स्थापना?

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकी पाए जाते हैं. नाइजीरिया के संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के अनुसार,‍ ये वहां का एक जेहादी ग्रूप है. इस आतंकी संगठन का मकसद इस्लामिक शरिया कानून को लागू करना है. इसकी स्थापना 2009 में हुई थी. पीटीआई के अनुसार, बोको हराम के आतंकियों की ओर से किए गि‍ए हमलों और हिंसा के जरिए अब तक करीब 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. इनके डर से करीब 21 लाख लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर पलायन को मजबूर हो गए है.

ये भी पढ़ें :- गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’से नवाजे गए PM Modi, राष्ट्रपति इरफान अली को दिया धन्यवाद

 

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version