Lucknow: गोधरा कांड पर बनी फिल्म देखने पहुंचे CM योगी, अभिनेता विक्रांत मैसी रोका गया गेट पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने पहुंचे. शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का सुबह 11.30 बजे विशेष शो रखा गया है. मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे है. 15 नवंबर को यह फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म की पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तारीफ कर चुके हैं.

फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म करने के बाद विक्रांत ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं. यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है.

सीएम योगी के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने के लिए प्लासियो मॉल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया. उनकी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसके बाद वह पैदल ही निकल गए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version