Sunita Williams: नासा का बड़ा अपडेट, सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी की तारीख तय

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sunita Williams Update: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर की धरती पर वापसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. NASA ने कंफर्म करते हुए कहा कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर वापसी अगले साल फरवरी में होगी. इस साल ये दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष के स्पेस स्टेशन (ISS) में ही रहेंगे. नासा ने कहा कि अंतरिक्षयात्रियों को वर्तमान में पृथ्वी पर वापस लाना बहुत जोखिम भरा है, इस वजह से बोइंग का स्टारलाइनर कैप्सूल बिना अंतरिक्ष यात्रियों के ही वापस लौटेगा.

फरवरी 2025 है वापसी की तारीख

दोनो अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और सुनीता विलियम्स अभियान के हिस्से के तौर पर औपचारिक रूप से अपना काम जारी रखेंगे और 25 फरवरी, 2025 को ही वापस लौटेंगे. इसका अर्थ यह है कि एक हफ्ते में जो टेस्टिंग फ्लाइट होने वाली थी उसे अब करीब 8 महीने तक बढ़ा दिया गया है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सुनीता और विल्मोर एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन को सौंपे गए दो अन्य चालक दल के सदस्यों के साथ ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर वापस लौटेंगे. स्टारलाइनर के स्‍पेस स्टेशन से निकलने और सितंबर की शुरुआत में धरती पर आने की उम्मीद है. ये कैप्सूल की बिना चालक दल की वापसी नासा और बोइंग को स्टारलाइनर की आने की उड़ान के दौरान परीक्षण डेटा इकट्ठा करने की परमिशन देगी, जबकि इसके चालक दल के लिए जरूरत से ज्यादा खतरा भी नहीं उठाना पड़ेगा.

जून में भरी थी उड़ान

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जिन्होंने जून में नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी, वो गतिविधियों के अलावा स्टेशन अनुसंधान, रखरखाव और स्टारलाइनर सिस्टम परीक्षण और डेटा विश्लेषण का समर्थन कर रहे हैं. अगले साल फरवरी तक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस स्‍टेशन में ही रहना होगा.

ये भी पढ़ें :- शनिवार को पाकिस्तान में 46 मिनट तक रहा पीएम मोदी का विमान, अधिकारियों में मच गया था हड़कंप

 

 

Latest News

हूतियों से निपटने का ऐलान, सऊदी ने तुर्की, पाकिस्तान संग बनाया MMDC गठबंधन, UAE और ओमान ने खुद को रखा अलग

New Delhi: सऊदी अरब ने हूतियों से निपटने के लिए तुर्की और पाकिस्तान के साथ मिलकर एक मल्टीनैशनल मैरीटाइम...

More Articles Like This

Exit mobile version