ऑस्ट्रिया की राजकुमारी से शादी करने जा रहे बिलावल भुट्टो? जरदारी के दौरे से बढ़ी चर्चा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bilawal Bhutto Zardari marriage: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो की शादी की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया चर्चा में बनी हुई है. इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिनके आधार पर दावा किया जा रहा है कि पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो ऑस्ट्रिया की पूर्व आर्चडचेस (राजशाही) परिवार की ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग को डेट कर रहे हैं और उनसे शादी भी करने वाले हैं. हालांकि इन खबरों का जरदारी की पार्टी ने खंडन किया है.

बता दें कि ग्लोरिया ऑस्ट्रिया के आखिरी सम्राट चार्ल्स प्रथम की परपोती हैं. वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति और बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी हाल ही में 7 दिन की निजी यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं, जिसके बाद ही बिलावल की शादी की चर्चा शुरू हुई. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि आसिफ जरदारी अपनी बहू से मिलने और शादी की तारीख पक्की करने गए हैं.

पीपीपी ने बताया फर्जी

सोशल मीडिया पर बिलावल भुट्टो की सगाई होने और शायद वियना में शादी होने जैसे दावों को पीपीपी ने खारिज किया है. पीपीपी प्रवक्ता और कराची मेयर मुर्तजा वहाब ने बिलावल की सगाई या शादी की अफवाहों को पूरी तरह झूठा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी की सगाई या शादी के बारे में आई खबर गलत और बेबुनियाद है.

बता दें कि बिलावल भुट्टो की शादी को लेकर अक्सर मीडिया में चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि हर मौके पर ये केवल अफवाह साबित हुई हैं. कई लड़कियों के साथ उनका नाम समय-समय पर जोड़ा गया है. इसमें विदेश से पाकिस्तान तक की लड़कियां शामिल रही हैं. इस पर खुद उनकी पार्टी ने अपनी नाराजगी भी जताई है.

बिलावल खुद दे चुके जवाब

दरअसल, बिलावल अपने शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं. 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के दौरान बिलावल से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में एक पत्रकार ने सवाल किया था. इस पर उन्होंने कहा था कि मेरी शादी करने की योजना है लेकिन अभी समय तय नहीं है. उन्होंने कहा कि भविष्य में यह तय होगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This