फटी टी-शर्ट , जमकर हुई मारपीट… उड़ते विमान में भिड़े दो यात्री, VIDEO वायरल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Biman Bangladesh Airlines: बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की लंदन से ढाका जा रही एक उड़ान में दो यात्रियों के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों यात्रियों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई, जो बाद में शारीरिक झगड़े में बदल गई. इस घटना से विमान में मौजूद अन्य यात्रियों घबराहट फैल गई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों यात्रियों को एक-दूसरे पर हमला करते साफ साफ देखा जा सकता है. बाद में केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रण में किया और दोनों को अलग कराया.

उड़ान के दौरान बढ़ा विवाद

ढाका की रिपोर्ट के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान में सफर कर रहे दो पुरुष यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई. उसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों यात्रियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इससे विमान के अंदर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. वीडियो में दोनों यात्रियों को पहले बहस करते और फिर एक-दूसरे पर हाथ उठाते देखा जा सकता है.दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई.

यात्रियों में दहशत

उड़ान के दौरान हुई इस घटना के साथ ही यात्रियों का ध्यान उसी ओर केंद्रित हो गया और कुछ समय के लिए केबिन में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान जैसे ही केबिन क्रू की नजर इस झगड़े पर पड़ी, कर्मचारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया. एयरलाइन के अनुसार, क्रू मेंबर्स ने अन्य यात्रियों की मदद से दोनों लोगों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया. इसके बाद उड़ान सामान्य रूप से जारी रही.

एयरलाइन ने नहीं बताई विवाद की वजह

बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के पब्लिक रिलेशन विभाग से जुड़े अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक विवाद के कारणों का खुलासा नहीं किया है. एयरलाइन की ओर से यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि दोनों यात्रियों के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ था.

Latest News

Guru Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Guru Pradosh Vrat 2026: प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने का...

More Articles Like This

Exit mobile version