BLA की शेरनियों ने मार गिराए पाकिस्तानी फौज के 9 सैनिक, जारी किया वीडियो

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
BLA  Women Attack: बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बार फिर हमले की खबर हैं. बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नई महिला लड़ाकू इकाई करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) का वीडियो जारी कर बताया है कि इस यूनिट ने प्रांत के अलग-अलग इलाकों में दो ऑपरेशन अंजाम दिए, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए.
BLF की ओर से जारी वीडियो में तुरबत के जोसाक इलाके में सीपीईसी सड़क पर पाकिस्तानी सेना के क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) के काफिले पर कथित हमले की तस्वीरें दिखाई गई हैं. हालांकि इन दावों और हताहतों की संख्या की कोई स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एक महिला कमांडर लड़ाकों को मिशन की जानकारी देते दिखी. इसके बाद कुछ लड़ाके सैन्य वाहनों के काफिले पर नजदीक से फायरिंग करते दिखते हैं.

BLA की महिला ब्रिगेड से पस्त पाकिस्तानी फौज 

जारी फुटेज में KAAD की ट्रेनिंग से जुड़े दृश्य भी शामिल हैं. कलात के मंगोचर इलाके की अलग क्लिप में महिला लड़ाकों को वाहनों को रोककर उनकी जांच करते हुए दिखाया गया है. BLF इन दृश्यों को अपनी महिला इकाई की तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता का प्रमाण बता रहा है.
संगठन का कहना है कि कई वर्षों की ट्रेनिंग और तैयारी के बाद KAAD को एक संगठित लड़ाकू इकाई के रूप में खड़ा किया गया है. BLF के मुताबिक, इस इकाई का लगातार ऑपरेशनों में शामिल होना संगठन के अंदर उसकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है. दरअसल, BLF पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है. ऐसे में संगठन का दावा है कि वह बलोचिस्तान में जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है.

हमलों पर चुप है पाकिस्तान

हालांकि पाकिस्तानी पक्ष की तरफ से इन हमलों या हताहतों की पुष्टि अभी सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है. वहीं, BLF द्वारा जारी वीडियो में दिखाई गई घटनाओं की भी स्वतंत्र माध्यमों से पुष्टि नहीं हो सकी है. बलोचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी संगठनों और सुरक्षा बलों के बीच तनाव बना हुआ है. ऐसे दावे अक्सर दोनों तरफ से आते रहते हैं, लेकिन उनकी सत्यता जांच के बाद ही साफ होती है.
Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक जानें आज की कीमतें

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लाखों वाहन चालकों की नजर रहती है,...

More Articles Like This

Exit mobile version