Brazil-India : ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं. बता दें कि AI Impact Summit 2026 में हिस्सा लेने के बाद वो भारतीय नेतृत्व से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. इसके साथ ही 21 फरवरी 2026 को सिल्वा सुबह 08:45 बजे होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में सबुह 10:00 बजे लूला दा सिल्वा का औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित होगा. इसके बाद सुबह 10:45 बजे ब्राजील के राष्ट्रपति राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. जानकारी के मुताबिक, 11:05 बजे प्रधानमंत्री मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसके साथ ही पीएम मोदी से बातचीत के बाद दोपहर 2:30 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी. इतना ही नही बल्कि शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट वार्ता होगी और इसके बाद सिल्वा 22 फरवरी को दिल्ली से ब्राजील के लिए रवाना होंगे.
भारत-ब्राज़ील द्विपक्षीय संबंध
इसके साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1948 में स्थापित हुए.
मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि 2006 में संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिला.
जानकारी के अनुसार दोनों देश BRICS, IBSA, G20, G-4, ISA, GBA, UN, WTO, UNESCO और WIPO जैसे मंचों पर करीबी सहयोग करते हैं. इतना ही नही बल्कि जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री की ब्रासीलिया यात्रा के दौरान व्यापार मंत्रियों के स्तर पर रिव्यू मैकेनिज़्म और 2030 तक 20 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य तय किया गया.
हाई लेवल की बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी 2026: पीएम मोदी-राष्ट्रपति लूला टेलीफोन वार्ता
जुलाई 2025: पीएम मोदी का ऐतिहासिक ब्राज़ील दौरा
अक्टूबर 2025: ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा
नवंबर 2024: G20 शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक
2003 से लेकर रक्षा सहयोग
बताया जा रहा है कि 2003 में रक्षा सहयोग समझौता हुआ और तब से लेकर अभी तक 8 संयुक्त रक्षा समिति बैठकें स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के रखरखाव पर समझौता हुआ. (दिसंबर 2025)
दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश
इसके साथ ही 2025 में द्विपक्षीय व्यापार: 15.21 अरब डॉलर
भारत का निर्यात: 8.35 अरब डॉलर
ब्राजील में भारतीय निवेश: जो कि 15 अरब डॉलर से अधिक है.
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग
कच्चे तेल का बड़ा स्रोत
बायोफ्यूल क्षेत्र में साझेदारी
AI, UPI-PIX भुगतान प्रणाली सेमीकंडक्टर के साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग
इसे भी पढ़ें :- India AI Impact Summit: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट ने रक्षा और कृषि क्षेत्रों में एप्लाइड एआई की सफलता का किया प्रदर्शन: Report