Britain: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने एंडी बर्नहैम, कीर स्टार्मर की जगह संभाला पद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Britain: ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए एंडी बर्नहैम ने देश के नए प्रधानमंत्री का पद संभाल लिया है. किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से मशहूर एंडी बर्नहैम कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद PM बनने की दौड़ में सबसे आगे थे. उनका मुख्य लक्ष्य लोकलुभावन पार्टी रिफॉर्म यूके के बढ़ते प्रभाव को रोकना है. ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल के बीच पिछले एक दशक में देश को उसका सातवां प्रधानमंत्री मिल गया है.

लेबर पार्टी के दिग्गज नेता एंडी बर्नहैम को बीते सप्ताह शुक्रवार को ही पार्टी का नया मुखिया चुन लिया गया था. लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (एनईसी) की चेयर शबाना महमूद ने लंदन में पार्टी के एक खास सम्मेलन में यह घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक ही सांसद नॉमिनेट हुआ था. इसलिए मुकाबला आसान रहा.

कीर स्टार्मर की ओर से राजा को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद किंग चार्ल्स तृतीय ने एंडी बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

More Articles Like This

Exit mobile version