चीन की ‘विशाल दूतावास’के खिलाफ ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन, आखिर क्या है ये योजना?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

British minister: ब्रिटेन के कई मंत्री चीन की विशाल दूतावास योजना का बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे हैं. ब्रिटेन के छाया मंत्री और विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के सांसद उन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों में शामिल रहे, जो पूर्वी लंदन में चीन के तथाकथित ‘विशाल दूतावास’ के प्रस्तावित स्थल पर एकत्रित हुए.

छाया न्याय मंची रॉबर्ट जेनरिक, छाया सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेंदहट और पूर्व टोरी नेता इयान डंकन स्मिथ शनिवार को ‘टावर ऑफ लंदन’ के पास ऐतिहासिक रॉयल मिंट कोर्ट स्थल पर हांगकांगवासियों, उइगरों और तिब्बतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों के साथ शामिल हुए. बता दें कि छाया मंत्री विपक्ष के सदस्य होते हैं, जो सरकार के काम की निगरानी करते हैं. ऐसे अब सवाल ये है कि आखिर चीन की ये योजना है क्‍या, जिसे लेकर ब्रिटेन के लोगों में हंगामा मचा हुआ है.

किस वजह से हो रहा प्रदर्शन?

दरअसल, प्रदर्शनकारी एक बहुत बड़े नए दूतावास के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे, जिसे लेकर उन्‍हें डर है कि य‍दि इसे यूरोप में चीन के सबसे बड़े राजनयिक मिशनों में से एक के रूप में आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी गई, तो इसका उपयोग ‘‘जासूसी केंद्र’’ के रूप में किया जा सकता है.

इसी बीच जेनरिक ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे पीछे स्थित यह ऐतिहासिक इमारत- टॉवर ऑफ लंदन के पीछे- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का एक बड़ा दूतावास बन जाए. यह गलत स्थान और गलत प्रक्रिया है, जो हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है.

इसे भी पढें:-महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सड़कों पर लंबे जाम में फंसे रहे लोग , CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version