California Forest Fire: कैलिफोर्निया के जंगल में आग का तांडव, 134 इमारतें नष्ट, तीन लाख से अधिक एकड़ की जमीन हुई खाक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Forest Fire: इन दिनों अमेरिका का उत्तरी कैलिफोर्निया इस साल की सबसे बड़ी आग के चपेट में है, जिससे बुझाने के लिए हजारों अग्निशामक प्रयास कर रहे हैं. कैलिफोर्निया के पार्क के तेजी से बढ रहे आग ने 3,50,000 एकड़ (141,640 एकड़) से लेकर उत्तर की 90 मील से अधिक जमीन को तबाह कर दिया है. इसी जानकारी कैलिफोर्निया और अग्नि सुरक्षा विभाग की तरफ से दी गई है.

बाइडन ने दिए हर संभव मदद करने की निर्देश  

हालांकि इलाके में ठंडे तापमान और अधिक आर्द्र हवा की संभावना है, जिससे आग के प्रसार को धीमा करने के कोशिशों में मदद मिल रही है. अग्निशामकों ने शनिवार की शाम तक जमीन के 10 फीसदी हिस्से पर काबू पा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि 134 संरचनाओं को नष्ट कर दिया है. इसके साथ ही इस मामले की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को दे दी गई है. ऐसे में उन्‍होंने अपनी टीम को समर्थन के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है.

ओरोविले शहर से हुई आग की शुरुआत

बता दे कि थोम्पसन की आग की शुरुआत सैक्रामेंटो से करीब 70 मील (110 किलोमीटर) उत्तर में बट काउंटी के ओरोविले शहर के पास से हुई. जिससे धुएं का एक विशाल गुबार उठा, जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता था क्योंकि यह 5.5 वर्ग मील (14 वर्ग किलोमीटर) से अधिक तक फैला हुआ था. इस अगजनी की घटना के बाद कई लोगों के लिए निकासी आदेश और चेतावनियां भी जारी की गईं. साथ ही कई काउंटियों में समुदायों के लिए भी चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें:-China Flood: चीन में ट्रॉपिकल तूफान ने मचाई तबाही, एक घर में मिट्टी धंसने से 11 लोगों की मौत

Latest News

03 April 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version