कैलिफोर्निया में प्रवासियों की सुरक्षा के लिए नए कानून, ‘No Secret Police Act’ पर हस्ताक्षर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California: कैलिफोर्निया में प्रवासियों की सुरक्षा के लिए कई कानूनों पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कानून में ‘नो सीक्रेट पुलिस एक्ट’ भी शामिल है, जो देश में पुलिस अधिकारियों को मास्क पहनने से रोकता है. इसकी जानकारी कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने दी है. न्यूसम ने बताया कि उन्होंने पांच बिलों पर हस्ताक्षर कर उन्हें कानून बना दिया है.

इस दौरान ‘नो सीक्रेट पुलिस एक्ट’ के तहत संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान फेस मास्क पहनने पर लगभग पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यानी अब राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अपने पहचान चिह्न या नाम प्रदर्शित करके अपनी पहचान बताने का निर्देश दिया गया है, बशर्ते वे गुप्त मिशन पर न हों.

स्‍कूल और अस्‍पतालों को लेकर भी बनें कानून

वहीं, तीन अन्‍य विधेयकों में स्कूलों और डे-केयर सुविधाओं में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) अधिकारियों की पहुंच पर रोक लगाई गई है, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने या बिना वारंट के एजेंटों को आपातकालीन कक्ष में प्रवेश की अनुमति देने से प्रतिबंधित किया गया है. इसके अलावा, जब एजेंट स्कूल परिसर में आते हैं तो परिवार को सूचित करने का प्रावधान किया गया है.

न कोई कानूनी प्रक्रिया, न कोई अधिकार

गवर्नर ने कहा कि यह किसी डरावनी साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह है. बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां, मास्क पहने लोग और लोग मानो अचानक गायब हो गए हों. न कोई कानूनी प्रक्रिया, न कोई अधिकार. अप्रवासियों को भी अधिकार हैं. हमें उनके लिए खड़े होने और विरोध करने का हक है.

कैलिफोर्निया के गवर्नर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में बताया कि नए कानून ट्रंप की गैरकानूनी आव्रजन छापेमारी और कैलिफोर्निया में गिरफ्तारियों के जवाब में बनाए गए हैं. दरअसल, कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट्स ने जनवरी में ट्रंप के पद संभालते ही आव्रजन से जुड़े बिल तैयार करना शुरू कर दिया था. वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया में सख्त आव्रजन कार्रवाइयों के बाद, लॉस एंजिल्स में हफ्तों तक चले प्रदर्शनों और नेशनल गार्ड की तैनाती के कारण उनके प्रयास और तेज हो गए.

आव्रजन संबंधी गिरफ्तारियों पर रोक

इसी बीच इमिग्रेशन कानून के प्रोफेसर और यूसी डेविस स्कूल ऑफ लॉ के पूर्व डीन केविन जॉनसन ने कहा कि इस कानून का संघीय प्रवर्तन गतिविधियों पर मामूली असर पड़ सकता है. उन्‍होंने कहा कि साल 2018 का कैलिफोर्निया का वह कानून, जो उच्च न्यायालय की इमारतों में आव्रजन संबंधी गिरफ्तारियों पर रोक लगाता है, ने ट्रंप प्रशासन को इस साल न्यायालय में लोगों को हिरासत में लेने से नहीं रोका. उन्‍होंने कहा कि सरकार जो कुछ भी कर रही है, वह उसी तरह या किसी दूसरे रूप में करती रहेगी. मेरा मानना ​​है कि यह कानून उन समुदायों को कुछ उम्मीद और सकारात्मकता देता है, जो खुद को निशाना बनाया हुआ, कमजोर और सरकार से नफरत का शिकार महसूस करते हैं.

इसे भी पढें:-अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लगातार बढ़ती जा रही तनातनी, ट्रंप ने तो दे डाली बर्बाद करने की चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version