‘सिर्फ अपने देश में है असली खुशी’, कनाडा से वापस लौटे भारतीय युवक ने बताई विदेशों में चमक की सच्चाई

Must Read

New Delhi: कई भारतीय युवा विदेश को परफेक्ट लाइफ मानते हैं. लेकिन सुधर्शन की कहानी ने दिखाया है कि अच्छी सैलरी और साफ शहरों के बावजूद मानसिक शांति और अपनापन सबसे जरूरी होता है. कनाडा में रहने वाले चेन्नई के युवक सुधर्शन ने विदेश की जिंदगी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया. इंस्टाग्राम पर सुधर्शन ने बताया कि कनाडा में रहते-रहते वह मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान हो गया था.

लंबे समय बाद महसूस हुई खुशी 

उसने कहा कि भारत लौटने के बाद उसे लंबे समय बाद खुशी महसूस हुई. सुधर्शन ने अपना वीडियो “Who is next?” कैप्शन के साथ पोस्ट किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने विदेश की जिंदगी को लेकर अपनी राय देना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने सुधर्शन का समर्थन किया. उनका कहना था कि विदेश में रहने वाले कई लोग अकेलेपन और तनाव से जूझते हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर पैसे और अच्छा सपोर्ट सिस्टम न हो तो कोई भी देश मुश्किल लग सकता है.

सफलता पाने के लिए समय और मेहनत

कुछ लोगों ने कहा कि विदेश में सफलता पाने के लिए समय और मेहनत लगती है. उनका मानना था कि कनाडा जैसी जगहों पर शुरुआत में संघर्ष सामान्य बात है. विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया पर विदेश की जिंदगी जितनी आसान दिखाई जाती है, असल जिंदगी उतनी आसान नहीं होती. हालांकि हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है लेकिन इस वायरल वीडियो ने विदेश में रहने की असली चुनौतियों पर नई चर्चा शुरू कर दी है.

अब पहले से ज्यादा खुश

वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अपनी कहानी भी लिखी. एक यूजर ने कहा कि मैं दो साल पहले कनाडा छोड़कर वापस आया था और अब पहले से ज्यादा खुश हूं. भारत में सब कुछ है, बस मेहनत करनी आनी चाहिए. वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि तुमने सही फैसला लिया. कई लोग वहां रहकर भी वापस आना चाहते हैं, लेकिन हालात उन्हें रोक लेते हैं.

कई लोगों की सोच से जुड़ा मुद्दा

एक तीसरे यूजर ने लिखा कि कम से कम भारत में आप बाइक लेकर बाहर निकल सकते हैं, लोगों से मिल सकते हैं और जिंदगी को महसूस कर सकते हैं. इन कमेंट्स से साफ दिखा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि कई लोगों की सोच से जुड़ा मुद्दा बन चुका है.

इसे भी पढ़ें. डेमोग्राफी चेंज पर बन गई हाई लेवल कमेटी, घुसपैठियों की अब खैर नहीं, अमित शाह ने किया ऐलान

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This