Canada: नाटो सदस्यों में अलग-थलग पड़ा कनाडा, घरेलू सैन्य खर्च लक्ष्यों की प्राप्ति‍ में असफल रहें जस्टिन ट्रूडो

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: नाटो के 32 सदस्य देशों में कनाडा अलग-थलग पड़ गया है. इस बात का दावा अमेरिका के एक मीडिया चैनल ने किया है. उनका कहना है कि कनाडा अपने घरेलू रक्षा खर्च को तय सीमा तक खर्च नहीं कर पा रहा है. इसी वजह से उसकी सेना के कई उपकरण काफी पुराने हो गए है, लेकिन कनाडा सरकार में अभी रक्षा खर्च प्राथमिकता में भी नहीं है.

क्या कहा गया है कि रिपोर्ट में

बता दें कि वांशिगटन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की अध्यक्षता में नाटो की अहम बैठक हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री ट्रूडो नाटो में कनाडा के योगदान पर बात रखेंगे, जिसमें ऑपरेशन रि-एश्योरेंस भी शामिल है, जो कनाडा की सबसे बड़ी सक्रिय विदेशी सैन्य तैनाती है. इसके अलावा ट्रूडो यूरो-अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा, स्थिरता के लिए कनाडा की प्रतिबद्धता भी जाहिर करेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘बीते कई वर्षों में, कनाडा 32 सदस्यीय गठबंधन के बीच अलग-थलग हो गया है. कनाडा अपने घरेलू सैन्य खर्च लक्ष्यों को प्राप्त करने में असफल होने के साथ ही नए उपकरणों को फंड देने के लिए तय बेंचमार्क से पीछे रह गया है. फिलहाल कनाडा के उन लक्ष्यों को प्राप्‍त करने के की उम्‍मीद दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है.’

वादे के मुताबिक रक्षा खर्च नहीं कर पाया कनाडा

अमेरिकी मीडिया के अनुसार नाटों के 12 संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक कनाडा ने भी साल 2014 में रूस के क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद सकल घरेलू उत्पाद का 2 प्रतिशत रक्षा पर खर्च करने का वादा किया था.लेकिन वो अपने वादे से काफी पीछे है. जबकि नाटो के 32 सदस्य देशों में से 23 देशों ने रक्षा खर्च को लेकर तय लक्ष्यों को प्राप्‍त कर लिया है. दरअसल यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को लेकर पूर्वी मोर्चे पर आशंकाएं बढ़ रही हैं. इसीलिए यूरोपीय देश अपना रक्षा खर्च बढ़ाने में जुटे हैं.

20 वर्षों में सेना पर 73 अरब डॉलर खर्च करेगा कनाडा

आपको बता दें कि कनाडा ने अपने साल 2024 के बजट में, रक्षा खर्च में पांच वर्षों में 8.1 अरब अमरीकी डॉलर जबकि 20 साल में 73 अरब अमरीकी डॉलर खर्च करने का ऐलान किया है. कनाडा की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों का जवाब देने के लिए कनाडा सरकार ने यह ऐतिहासिक निवेश करने का ऐलान किया है.

इसे भी पढ़ें:-रूस ने यूक्रेन पर दागे कई मिसाइल, राजधानी कीव समेत कई शहर तबाह; कई लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This