Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चैन्नईः तमिलनाडु से हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ. धमाके बाद आग लग गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.

घटना के संबंध में अग्निशमन विभाग ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. अन्य दो घायलों को घायलों को इलाज के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर मौजूद है. धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इलाके से भारी मात्रा में धुआं निकलता हुआ दिख रहा है.

Latest News

‘जिनपिंग के लिए उत्तराधिकारी घोषित करना जोखिम भरा’, तिब्बत के पूर्व PM ने किये चीनी राष्ट्रपति को लेकर सनसनीखेज खुलासे

New Delhi: तिब्बत के निर्वासित सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री लोबसांग सांगेय ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर...

More Articles Like This