कनाडा: भारतीय मूल के चंद्र आर्य को लिबरल पार्टी ने दिया झटका, पीएम पद की रेस से हुए बाहर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य को लिबरल पार्टी ने तगड़ा झटका दिया है. आर्य को लिबरल पार्टी ने पीएम पद की रेस में शामिल होने की अनु‍मति नहीं दी है. लिबरल पार्टी के सांसद आर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उन्हें पार्टी नेतृत्व की रेस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है. जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद आर्य ने पीएम पद के लिए दावा करते हुए प्रभावी सरकार का वादा किया था.

पीएम पद की दौड़ से बाहर हुए चंद्र आर्य

कनाडा की संसद में लिबरल पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले चंद्र आर्य ने पीएम पद की दौड़ में शामिल होने के लिए अपनी इच्छा जताई. हालांकि उनकी पार्टी ने उन्हें इस दौड़ में शामिल होने की अनुमति नहीं दी. आर्य ने दो हफ्ते पहले अपना अभियान भी शुरू कर दिया था. सांसद चंद्र आर्य ने अभियान में साथ देने के लिए समर्थकों का धन्यवाद दिया है. आर्य ने बताया कि उन्हें अभी तक पार्टी से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है. वह आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं.

जस्टिन ट्रूडो ने दे दिया है इस्तीफा

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री व लिबरल पार्टी नेता जस्टिन ट्रूडो के पीएम पद से इस्तीफा दे दी है. इसके ऐलान के बाद से नए प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में चंद्र आर्य ने भी पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी. उन्होंने वादा किया था कि यदि वे प्रधानमंत्री बनते हैं तो कुशल सरकार बनाएंगे, जो कनाडा के पुनर्निर्माण का काम करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करेगी.

चंद्र आर्य का कर्नाटक से कनेक्शन

कनाडा के नेपियन से सांसद चंद्र आर्य का ताल्लुक कर्नाटक के तुमकुर जिले से है. आर्य ने भारत में ही अपनी पढ़ाई की है. अपनी पढ़ाई करने के बाद साल 2006 में आर्य कनाडा चले गए थे. साल 2015 में उन्होंने पहली बार कनाडा का फेडरल चुनाव लड़ा था. इसके बाद 2019 में उन्‍हें दोबारा जीत मिली और सांसद बने. आर्य कनाडा में खालिस्तान आंदोलन की कड़ी आलोचना करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Prayagraj Mahakumbh: गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, परिवार संग की गंगा आरती

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version