जवाबी टैरिफ के साथ जवाब देगा कनाडा… डोनाल्ड ट्रंप को ट्रूडो ने दी बड़ी धमकी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बड़ी धमकी दी है. जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडाई उत्पादों पर  जब भी व्यापक टैरिफ लागू करने का फैसला करेंगे तो अमेरिकियों को इसकी उससे भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. ट्रूडो ने ये बयान तब दिया है जब राष्‍ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था. उस दौरान उन्‍होंने इसको खारिज कर दिया.

ट्रंप ने पहले ही दी थी कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि वह फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्‍लान बना रहे हैं. बता दें कि इससे पहले ट्रम्प ने धमकी दी थी कि वह पद संभालते ही मेक्सिको, कनाडा और चीन पर व्यापक नया टैरिफ लगा देंगे. हालांकि पदभार ग्रहण करने के बाद पहले दिन उन्होंने टैरिफ को लागू नहीं किया. अब ट्रंप ने फरवरी से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इससे जस्टिन ट्रूडो भी बौखलाए हुए हैं.

ट्रूडो ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

कनाडा के निर्वतमान पीएम ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप “चाहे वह जनवरी में आएं, 20 फरवरी को, 1 या 15 फ़रवरी को वैलेंटाइन डे के उपहार के रूप में, या 1 अप्रैल को या जब भी…वह ऐसा करेंगे, कनाडा उनको जवाबी टैरिफ के साथ जवाब देगा और ”अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए लगभग हर चीज़ की कीमतों में इजाफा हो जाएगा. ट्रूडो ने ओटावा में संवाददाताओं से कहा कि हमें नहीं लगता कि वह ऐसा चाहते हैं. मेक्सिको के बाद अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार को लक्षित करके, डोनाल्‍ड ट्रंप ने ऑटो, लकड़ी और तेल के मार्केट में गिरावट का जोखिम उठाया है, जो सभी उपभोक्ताओं तक जल्दी पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- भारत वैश्विक स्तर पर कार्यस्थल डिजिटल परिवर्तन में है अग्रणी: Report

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version