Car Thief in Canada: कनाडा में हर पांच में मिनट में चोरी हो रही कार, लोग रातभर दे रहे पहरा, सो रही सरकार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Car Thief in Canada:  कनाडा में इन दिनों कार चोरी की बढते घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है. आलम ये है कि कार इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों ने इसे राष्ट्रीय संकट घोषित कर दिया है. वहीं, BBC की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में हर 5 मिनट में एक कार चोरी हो रही है, जिससे देखते हुए लोग अपने वाहनों की रातभर रखवाली कर रहे है.

वहीं, कनाडा पुलिस ने चोरों के इस गैंग की तलाश के लिए इंटरपोल की टीमें लगा दी हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2022 में ही देशभर में करीब 1,05,000 वाहन चोरी हुए हैं. चोरों के इस गैंग ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं, लोगों ने कनाड़ा सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की है.

लोग रात में देते हैं पहरा

कार चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को अपने वाहनों की रखवाली खुद ही करनी पड़ रही है. रात में कई बाद झपकी लग जाती है तो उतने में ही वाहन गायब हो जाता है. ऐसे में इंश्योरेंस ब्यूरो ऑफ कनाडा ने इसे ‘राष्ट्रीय संकट’ घोषित कर दिया है. संस्था के मुताबिक, बीमा कंपनियों को बीते साल गाड़ियों की चोरी के दावों पर एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना पड़ा. चोरों को रोकने के लिए कुछ सक्षम लोग ने तो ‘रिट्रैक्टेबल बोलार्ड’ का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है.

जांच में जुटा इंटरपोल

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरपोल इस मामले में जांच में जुटा हुआ है. उसका कहना है कि कनाडा कार चोरी के मामले में बड़े दस देशों में से एक है. चोरी किए गए वाहनों का इस्‍तेमाल क्राइम के लिए किया जाता है या फिर उन्हें विदेश भेज दिया जाता है. फरवरी 2024 से अब तक चोरी के करीब 1,500 से अधिक वाहन बरामद भी हुए हैं. इंटरपोल का कहना है कि हर सप्ताह बदंरगाहों से चोरी के 200 वाहन बरामद किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:-Miss Universe Singapore 2024: मिस यूनिवर्स सिंगापुर के नियमों में बड़ा बदलाव, प्रतियोगिता में अब इन महिलाओं को भी मिलेगी एंट्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This