अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, साउथ चाइना सी के इस एंट्री प्वाइंट पर लगाई पाबंदियां

Must Read

China-America : मिडिल ईस्ट में काफी लंबे हमले को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है. बता दें कि इसी बीच अमेरिका को युद्ध में हुआ देख चीन ने भी अपना जाल फैला दिया है. जानकारी के मुताबिक चीन चुपचाप साउथ चाइना सी (दक्षिण चीन सागर) में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है. इसके साथ ही चीन समुद्री क्षेत्र स्कारबोरो शोल पर पाबंदियां लगाने में जुटा है. इसे लेकर चीन और फिलीपींस के बीच भी लंबे समय से विवाद रहा है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने यहां नावों, कोस्ट गार्ड जहाजों से साथ एक बड़े फ्लोटिंग बैरियर के जरिए एंट्री पॉइंट को लगभग बंद करने की कोशिश की. इसके साथ ही स्कारबोरो शोल मछली पकड़ने के लिए बेहद समृद्ध क्षेत्र माना जाता है. बता दें कि फिलीपींस के मछुआरे लंबे समय से यहां आते रहे हैं, लेकिन चीन इस पूरे इलाके को अपना बताता है. लेकिन आपको बता दें कि यह इलाका पूरी तरह से फिलीपींस के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के अंतर्गत आता है.

चीन लगातार इस इलाके पर बना रहा दबाव

बता दें कि कुछ ही समय पहले चीन ने करीब 350 मीटर लंबा फ्लोटिंग बैरियर लगाकर इस इलाके के प्रवेश को रोकने की कोशिश की. इतना ही नही बल्कि कई चीनी फिशिंग बोट्स और कोस्ट गार्ड जहाज वहां तैनात किए गए. ऐसे में फिलीपींस ने आरोप लगाते हुए कहा कि चीन मैरीटाइम मिलिशिया के जरिए इस इलाके में लगातार दबाव बना रहा है और उनके मछुआरों को दूर भगा रहा है.

दोनों देशों के बीच टकराव का बढ़ा खतरा

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि फिलीपींस ने भी जवाब में अपने कोस्ट गार्ड और नौसेना के जहाज वहां भेजे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच टकराव का खतरा और बढ़ गया है. बता दें कि इसके पहले भी फिलीपींस ने ऐसे बैरियर्स हटाए हैं, लेकिन इस बार चीन की मौजूदगी ज्यादा आक्रामक दिख रही है. हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि यह तनाव सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं है. अमेरिका भी इस पूरे मामले में फिलीपींस के साथ खड़ा है.

वर्तमान हालात का चीन ने उठाया फायदा

इस दौरान विशेषज्ञों का कहना है कि चीन वर्तमान हालात का फायदा उठा रहा है, क्योंकि अमेरिका का फोकस फिलहाल ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर ज्यादा है. ऐसे में चीन साउथ चाइना सी में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, चीन 2012 से ही स्कारबोरो शोल पर नियंत्रण बनाए है. 2016 में अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फिलीपींस के पक्ष में फैसला भी दिया था, लेकिन चीन ने उसे मानने से इनकार कर दिया और तभी से यह इलाका लगातार तनाव का केंद्र बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान वार्ता पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, समझौते को लेकर जताया भरोसा

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This