दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस सेंटर तैयार कर रहा चीन, सामने आई तस्वीर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Defense Center: भारत का पड़ोसी देश चीन दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस सेंटर तैयार कर रहा है. अमेरिकी खुफिया विभाग के मुताबिक, यह सेंटर 1500 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. यह सेंटर बीजिंग से 30 किलोमीटर दूर तैयार किया जा रहा है. इस विशालकाय डिफेंस सेंटर को लेकर अमेरिकी खुफिया विभाग का कहना कि चीन का डिफेंस सेंटर अमेरिका के डिफेंस सेंटर पेंटागन से 10 गुना बड़ा है. चीन के डिफेंस सेंटर की एक तस्‍वीर सामने आई है.

कब शुरू हुआ डिफेंस सेंटर का निर्माण

अमेरिकी अधिकारियों को मानना है कि यह डिफेंस सेंटर अमेरिका से युद्ध के हालात में कमांड और कंट्रोल सेंटर का काम करेगा. इसलिए अमेरिका की खुफिया एजेंसी इसकी मॉनिटरिंग कर रही है. सामने आई तस्वीर के मुताबिक, अमेरिका खुफिया एजेंसी का मानना है कि डिफेंस सेंटर के निर्माण का काम मिडिल 2024 में शुरू हुआ था. सेंटर में किसी भी युद्ध के दौरान चीनी सैन्‍य नेताओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़े बंकर बनाए जाएंगे.

सेंटर का निर्माण तब हुआ है जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी 2027 में आने वाली सेना की शताब्दी से पहले नए हथियार तैयार कर रही है. अमेरिकी खुफिया विभाग के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को इतना ताकतवर और मजबूत बनने का आदेश दिया है कि वो ताइवान पर हमला कर सके.

चीनी दूतावास ने कहा…

सीआईए, चीन विश्लेषण के लिए डेनिस वाइल्डर ने कहा कि यदि इस सेंटर की पुष्टि हो जाती है तो यह सेंटर न केवल एक विश्व स्तरीय मजबूत बल के तौर पर सामने आएगा, बल्कि परमाणु युद्ध क्षमता को बढ़ाने में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अमेरिकी खुफिया समुदाय की देखरेख करने वाले नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर ने चीन के इस प्रोजेक्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की. वहीं वाशिंगटन में चीन के दूतावास ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें :- Apple के CEO टिम कुक ने भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, भारत में और नए स्टोर्स खोलने पर दिया जोर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version