China Flood: चीन में मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, 30 हजार लोगों का किया गया रेस्‍क्‍यू

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Flood: चीन में कुदरत का कहर जारी है. दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है. बचावकर्मियों ने हुआइजी काउंटी से लगभग 30 हजार लोगों का रेस्‍क्‍यू किया है. काउंटी की आधे से अधिक सड़कें जलमग्न हो गई है और पानी इमारतों की पहली मंजिल तक पहुंच गया है. पूरे इलाके में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई है.

पहली मंजिल तक पहुंचा बाढ़ का पानी  

हुआइजी काउंटी गुआंग्शी क्षेत्र की सीमा के पास स्थित है. यह गुआंगडोंग से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मौजूद है. यह एक प्रमुख औद्योगिक और बंदरगाह शहर है, साथ ही प्रांतीय राजधानी भी है. शुई जियांग नदी में भारी उफान के चलते शहरी इलाकों में सड़कें नहरों में तब्‍दील हो गई हैं.

इसकी तस्‍वीरें सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कीचड़ के रंग के पानी में केवल ऊंची इमारतें और हरे-भरे पेड़ों की चोटी ही दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया है कि इमारतों की पहली मंजिल तक पानी पहुंच गया है और कारों की केवल छतें ही नजर आ रही है.

पांच लोगों की मौत 

ट्रॉपिकल स्टॉर्म वुटिप के वजह से क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत में मानसूनी वर्षा ने हालात और खराब कर दिए. इस तूफान के वजह से ग्वांग्शी प्रांत में दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन की हुईं, जिनमें कम से कम पांच लोगों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें :- “वैध अधिकारियों के हों हस्ताक्षर…” जेलेंस्की के साथ सीजफायर समझौते पर रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को संदेह

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This