शक्तिशाली तूफान ‘नोल’ को लेकर चीन-हांगकांग में हाई अलर्ट! ट्रेन सेवाएं स्थगित, उड़ानें भी प्रभावित

New Delhi: चीन और हांगकांग में शक्तिशाली तूफान ‘नोल’ के कारण हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. ट्रेन सेवाएं स्थगित की गई हैं और उड़ानें प्रभावित हुई हैं. सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है. हांगकांग की वेधशाला ने बताया कि ‘नोल’ के केंद्र के पास हवाओं की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा (81 मील प्रति घंटा) है.

पूर्वी ग्वांगदोंग के तट के करीब पहुंच रहा

तूफान शनिवार को दक्षिण चीन सागर के उत्तर-पूर्वी हिस्से से लगातार आगे बढ़ते हुए पूर्वी ग्वांगदोंग के तट के करीब पहुंच रहा है. वेधशाला ने अनुमान जताया कि ‘नोल’ रविवार सुबह दक्षिणी चीन के हुइझोउ और शानवेई शहरों के आसपास तट से टकरा सकता है. इसके कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

शनिवार और रविवार को भारी बारिश

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पूर्वी ग्वांगदोंग और फुजियान के दक्षिणी तट के कुछ हिस्सों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश हो सकती है. ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ‘नोल’ के कारण दक्षिणी और पूर्वी ताइवान के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. एहतियात के तौर पर कई यात्री फेरी और ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, और हांगकांग में 150 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं.

पूर्वी चीन में तेज हवाएं चली

इस महीने की शुरुआत में तूफान ‘बावी’ के कारण पूर्वी चीन में तेज हवाएं चली थीं और भारी बारिश हुई थी जिसके बाद 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था. यह तूफान 11 जुलाई को तट से टकराया था। इससे पहले तूफान ‘मायसाक’ तीन जुलाई को दक्षिणी चीन के तट से टकराया था.

इसे भी पढ़ें. भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा, CJP का आया पहला रिएक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version